प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त अध्यक्ष अशोक शुक्ला के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

_किसान विरोधी तीनों काले कानूनों से, किसान संग आम जनता को झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार

अशोक शुक्ला

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से “किसान संघर्ष यात्रा” निकाली ।

बिलासपुर। कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त अध्यक्ष अशोक शुक्ला के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसमें 16 ट्रैक्टर एवं 14 चारचकिया वाहनों के साथ अन्य वाहन उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 ध्वजवंदन करने के पश्चात ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ध्वजवंदन के मुख्य अतिथि श्री अशोक शुक्ला थे। तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली, चंद्रप्रकाश बाजपेई, ऋषि पांडेय, आदि ने तिरंगा झंडा दिखाकर कांग्रेस भवन से रैली को रवाना किया।
ट्रैक्टर रैली कांग्रेस भवन से निकलकर महामाया चौक, सरकंडा, खमतराई, बैमा, नंगोई, पौसरा, परसदा, लखराम, अकलतरी, खैरा, बाम्हु, गिधौरी नेवासा, जाली, होते हुए शाम 6:00 बजे बेलतरा में आमसभा के साथ रैली का समापन किया गया। रैली का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस सेवा दल के *अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला* ने कहा कि- *वर्तमान किसान विरोधी काले कानून से किसान के साथ आम जनता को भी भारी महंगाई का सामना करना पड़ेगा, तथा ठेका पद्धति का नियम बनाकर केंद्र की भाजपा सरकार समस्त किसानो को उद्योगपति एवं प्राइवेट कंपनियों के अधीन लाकर किसानों का पूर्ण रूप से शोषण करना चाह रही हैं। यह कानून पूर्ण रूप से पारित होने के बाद, किसानों को बड़े उद्योगपति जैसे अदानी अंबानी की गुलामी की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून में लिखित रूप से उल्लेख ना कर किसानों को छलने का प्रयास किया जा रहा है।

रैली के मध्य में, ग्राम परसदा में भोजन की व्यवस्था के साथ ग्राम लखराम में आम सभा नियोजित कर आम जनता को तीनों काले कानून से अवगत करा उनके दुष्परिणाम बताए गए। उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचरण भोई, घनश्याम गुप्ता, अशोक साहू, सुखराम साहू, सहित ग्राम के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को घनश्याम गुप्ता, रामचरण भोई, सेवादल के जिला अध्यक्ष गंगाराम लस्कर, शहर अध्यक्ष अब्दुल कुरेशी, रमेश कौशिक, सत्येंद्र कौशिक, रामकुमार भोई, रमेश कौशिक ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष गंगाराम लश्कर, शहर अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरेशी, प्रदेश सचिव देव चंद्राकर, उमेंद्र कुर्रे रामेश्वर साहू, अंबिका भारती, अन्नपूर्णा ध्रुव, पेंड्रा सेवादल के जिला अध्यक्ष सुरेश भट्ट, राजेंद्र श्रीवास, सुमित्रा साहू, राधा यादव मुस्कान साहू, कविता कौल,माही सिंह, उत्तरा सक्सेना, कमल दुसेजा, मोहम्मद अय्युब, मोहम्मद आदिल, वजीर खान, शौकत खान, पुनाराम कश्यप, लक्ष्मी गहवइ, रामफल कौशिक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेत्तर कश्यप, दिनेश कश्यप, परवीन खान, आरती ठाकुर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामरतन कौशिक ने किया तथा आभार प्रदर्शन सत्येंद्र कौशिक ने किया।

Share This Article