पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा बरामद, तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश और गुप्तचर की सूचना पर आधा दर्जन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को हिर्री थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी ओ़डिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक मामले का खुलासा होना बाकी है।

बिलासपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर लगी कि कुछ लोग ओडिशा क्षेत्र से गांजा लेकर बिलासपुर के रास्ते मध्यप्रदेश जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी।

जैसे ही आरोपी हिर्री थाना क्षेत्र में पहुंचे पुलिस ने आरोपियों की घेराबन्दी शुरू की। टोल प्लाजा के पास सभी आरोपियों को धर दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों की संख्या 6 है। आरोपियों के पास से पुलिस को करीब 150 किलो गांजा बरामद करने में सफलता मिली है।

खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है।

Share This Article