BASTAR news “रामायण मंडली प्रतियोगिता में सुर श्रृंगार सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति को मिला प्रथम स्थान…संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया पुरस्कार…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रिपोर्टर सतेन्द्र सिंह

BASTAR news “रामायण मंडली प्रतियोगिता में सुर श्रृंगार सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति को मिला प्रथम स्थान…संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया पुरस्कार…!

जगदलपुर रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2022-23 के अन्तर्गत जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को दलपत सागर के समीप स्थित बस्तर आर्ट गैलेरी में संसदीय संचिव एवं विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जगदलपुर (नगरीय निकाय) से सुर श्रृंगार सामाजिक समिति एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति जगदलपुर, जनपद पंचायत बस्तर से शिवशक्ति मानस मंडली भानपुरी, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा से शिव मानस मंडली बड़ांजी, जनपद पंचायत तोकापाल से विहगंम भजन मंडली करंजी, जनपद पंचायत बकावण्ड से ओम शिव शक्ति मानस मंडली करीतगांव के मानसगान मंडलियां ने भाग ली, जिसमें सुर श्रृंगार सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति जगदलपुर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में रही। कार्यक्रम के समापन में विधायक जैन और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश कुमार सर्वे एवं उप संचालक विरेन्द्र बहादुर द्वारा प्रथम स्थान पर मानसगान मंडली को 50 हजार रूपये चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य दलों को भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय रामायण मंडली के विजेता दल जिला गरियाबंद के राजिम में होने वाले राज्य स्तरीय रामायणगान प्रतियोगिता में शामिल होगें। इस कार्यक्रम के निर्णायक में सुरज कश्यप, शिव नारायण पाण्डे, लखेश्वर खुदराम, नंद कुमार पटेल रहे।

Share This Article