छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू ने होटल में पार्टी के दौरान युवती का अश्लील वीडियो बनाया, फिर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। अब पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने NSUI नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 3 मार्च को शिकायत में पुलिस को बताया कि, वो गोविंदपुर के रहने वाले चमन साहू को 2014-15 से जानती है। चमन उनके घर भी आया-जाया करता था। 2021-22 में एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी में थी। जब बाकी दोस्त चले गए, तब चमन ने नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। बाद में जब उसने वीडियो देखा तो उसे डिलीट करने कहा। लेकिन आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का नाटक किया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे युवती की बदनामी होने लगी।
पुलिस ने मामले में चमन साहू के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 67 (ए) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। फिर 4 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।