छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 15 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर, व्यापम नोडल अधिकारी प्रीतेश राजपूत, व्यापम जिला समन्वयक डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई, और नायब तहसीलदार, सहायक नोडल अधिकारी श्रुति धुर्वे ने 22 परीक्षा केंद्रों के 44 पर्यवेक्षक, 22 केंद्राध्यक्ष, और सहायक केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक ली।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रीतेश राजपूत ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है और इस प्रशिक्षण का उद्देश्य परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन के लिए व्यापम द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझना है। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। नोडल अधिकारी प्रीतेश राजपूत ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सभी पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्षों को निर्धारित समय से 1ः30 घंटा पहले अपनी रिपोर्टिंग देना होगा इसके साथ ही गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। वहीं जिला समन्वयक डॉ.सरोज बाला श्याग विश्नोई ने जानकारी दी कि व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा 15 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से 2ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एमसीबी जिले में इसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 5502 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आगे डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर पांच मिनट पहले बैठने के लिए कहा गया है। परीक्षार्थियों को व्यापम द्वारा निर्धारित केंद्र में ही परीक्षा देने की पात्रता होगी और उन्हें अपने साथ फोटोयुक्त पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि) की मूल प्रति लेकर आनी होगी।


वहीं मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार तिवारी ने परीक्षा के दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक अपने ओ.एम.आर. शीट को सही तरीके से भरने के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रत्येक कक्ष में 30 परीक्षार्थियों को ही बैठने की व्यवस्था होगी, और यदि कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहता है, तो उसकी जगह किसी और को बैठने की अनुमति नहीं दिया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी बिना फोटो वाले प्रवेश पत्र के आता है, तो केंद्राध्यक्ष उसके प्रवेश पत्र में फोटो चस्पा करके ही उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे।

Share This Article