DEO पर सीएम विष्णुदेव साय ने की कार्रवाई, डीईओ ने छात्राओं से कहा था ‘जेल भेज दूंगा’

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचीं छात्राओं से बदसलूकी करने के मामले में राजनांदगांव डीईओ अभय जायसवाल को हटा दिया गया है। उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय में संलग्न कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है।

वह स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं। इसके साथ ही राजनांदगांव के सहायक संचालक आदित्य खरे को डीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

यह है मामला

दो दिन पहले डोंगरगढ़ स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं-12वीं की छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर डीईओ जायसवाल के पास पहुंची थीं। आरोप है कि डीईओ ने उनसे बदसलूकी की। फिर डरा-धमकाकर भगा दिया।

आरोप है कि डीईओ ने बच्चों से कहा, ये चिट्ठी लिखना किसने सिखा दिया। इसके लिए जिंदगी भर जेल की हवा खाओगी। इसके बाद छात्राएं रोते-बिलखते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी थीं। इसके बाद अधिकारी पर फिलहाल हटाने की कार्रवाई हुई है।

Share This Article