महाराणा प्रताप नगर में चला निगम का बुलडोजर, बिल्डर ने गोकने नाले पर अतिक्रमण कर बना दिए कई मकान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराणा प्रताप नगर में चला निगम का बुलडोजर, बिल्डर ने गोकने नाले पर अतिक्रमण कर बना दिए कई मकानबिलासपुर नगर निगम ने अवैध बिल्डर और कॉलोनाइजर के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत शनिवार को अमला वार्ड क्रमांक 5 खूबचंद बघेल नगर तिफरा के महाराणा प्रताप नगर पहुंचा । यहां बिल्डर शशि पाटनवार द्वारा गोकने नाले को पाटकर उस पर आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपलब्ध भूमि से 3 से 4 गुना अधिक भूमि को अधिग्रहित करते हुए बिल्डर द्वारा यहां कई मकान बना दिए गए हैं।मकान निर्माण के लिए गोकने नाले को मिट्टी से पाट दिया गया, जिस कारण से नाली में जल निकासी अवरुद्ध हो गया, जिसकी शिकायत महाराणा प्रताप नगर के लोगों ने नगर निगम से की थी। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने बिल्डर शशि पाटनवार को कई बार नोटिस दिया ,लेकिन किसी तरह की पहल नहीं हुई ।जिसके बाद शनिवार को दो एक्जीवेटर और 2 काऊ कैचर के साथ नगर निगम का अमला पहुंचा, जिसके साथ सब इंजीनियर सुरेश शर्मा, नजूल प्रभारी जुगलकिशोर, सुरेश सिंह और अन्य निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी थे । जिन्होंने यहां अवैध तरीके से बनाए गए चार मकानों के सामने के हिस्से को तोड़ दिया, तो वही बताया जा रहा है इसी क्षेत्र में करीब दर्जन भर लोग अवैध कब्जा कर रह रहे हैं ,उनके मकानों को भी हटाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जानी है , जिसे देखते हुए यहां कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, इसके बाद निगम को पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। लोगों ने बताया कि काफी लंबे अरसे से गोकने नाले को पाटकर निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत बार-बार नगर निगम से की गई ,लेकिन निगम का अमला तब पहुंचा जब निर्माण लगभग पूरा होने को है। अगर आरंभ में ही कार्यवाही की जाती तो फिर लोगों को बेवजह असुविधा नहीं होती। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब गोकने नाले में मौजूद मिट्टी को भी हटाया जाएगा, जिससे कि यहां जल निकासी सुचारू हो सके। स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही से प्रसन्नता जाहिर की है। इधर बिल्डर शशि पाटनवार का दावा है कि उन्होंने पूरे वैध तरीके से निर्माण किया है और उनके पास आवश्यक दस्तावेज भी है, जिसे लेकर वह निगम अधिकारियों के आगे पीछे घूमते भी देखे गए।

Share This Article