Bird flu in CG: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, 12 हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियां और 17 हजार अंडों को किया नष्ट

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्म को सील कर दिया है और सभी मुर्गियों और अंडों को नष्ट कर दिया है. पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर मामले को संभाला है. प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रभावित क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र और निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है.

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक

पोल्ट्री और उससे जुड़ी दुकानें की जा रही हैं बंद दरअसल, रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने तुरंत आपात बैठक बुलाई. बैठक के बाद पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट कर दिया गया. प्रशासन ने इलाके में एक किलोमीटर का ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर का ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया. रायगढ़ नगर निगम ने पोल्ट्री फार्मिंग और उससे जुड़ी दुकानों को बंद करा दिया.

हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियां और 17 हजार अंडों को किया नष्ट

‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर का ‘सर्विलांस जोन’ घोषित

बता दें कि बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग ने रात भर अभियान चलाया.  भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत कदम उठाए गए.
छत्तीसगढ़ में मिला पहला HMPV वायरस का केस
उधर, छत्तीसगढ़ में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) का पहला मामला सामने आया है. बिलासपुर संभाग में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट एचएमपीवी पॉजिटिव आई है,

  पोल्ट्री फार्मिंग और उससे जुड़ी दुकानों को बंद करा दिया.

कोरबा में रहने वाले 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बच्चे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन यहां लगातार इलाज के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है, ऐसे में उसे रायपुर एम्स लाने पर विचार किया जा रहा है.

Share This Article