गुपचुप बेचने वाली संतोषी बनीं बीजेपी की पार्षद प्रत्याशी, चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अकलतरा नगर पालिका चुनाव में भाजपा का नया दांव, आम जनता से जुड़े प्रत्याशी पर भरोसा

जांजगीर-चांपा: अकलतरा नगर पालिका चुनाव इस बार खास चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 11 से एक साधारण लेकिन जुझारू महिला को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पानी पूरी का ठेला लगाने वाली संतोषी कैवर्त्य अब राजनीति के मंच पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

12 साल से चला रही जीवन संग्राम
संतोषी कैवर्त्य ने 10वीं तक पढ़ाई की है। 12 साल पहले तलाक के बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगीं और भाई के साथ मिलकर पानी पूरी की दुकान चलाने लगीं। भाजपा से पिछले सात वर्षों से जुड़ी संतोषी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद का टिकट दिया।

नामांकन के बाद गुपचुप पार्टी
मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के बाद संतोषी ने अपने वार्ड के बच्चों और युवाओं को गुपचुप खिलाकर अपनी खुशी साझा की। उनका कहना है कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगी।

बीजेपी का रणनीतिक फैसला
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू ने बताया कि पार्टी आम जनता से जुड़े प्रत्याशियों को मौका दे रही है। उन्होंने कहा, “संतोषी इस वार्ड की बेटी हैं और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रही हैं। उनकी जीत तय है।”

इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कई रोचक फैसले लिए हैं। कहीं चाय बेचने वाले को महापौर पद का टिकट दिया गया है तो कहीं सिलाई करने वाली महिला को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उतारा गया है। अब “गुपचुप वाली दीदी” के नाम से मशहूर संतोषी के मैदान में उतरने से वार्ड 11 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।

Share This Article