हत्याकांड का हुआ खुलासा: पति ने पत्नी को दी मौत, दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली निवासी अंगद सिंह के परिवार में बीते कुछ दिनों से तनाव बढ़ा हुआ था। उनकी पत्नी का इलाज रायपुर में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पहले तो इसे एक दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सबको हैरान कर दिया। पता चला कि अंगद सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी।

जानिए पूरी घटना
खड़गवां थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता ने मामले की जानकारी दी और बताया कि आरोपी अंगद सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना का कारण घर में पैसों को लेकर हुआ विवाद था। पत्नी ने पैसे देने से इंकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान गुस्साए पति ने अपनी पत्नी का सिर घर में रखी खाट पर जोर से मारा, जिससे उसकी सिर में गंभीर चोटें आईं।

अंगद सिंह अपनी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां हालत बिगड़ने पर उसे बैकुंठपुर और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में, आरोपी ने दुर्घटना होने का दावा किया, जिसके आधार पर मनेंद्रगढ़ थाना में मर्ग डायरी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में यह सामने आया कि पत्नी की मौत अंगद सिंह की पिटाई के कारण हुई। इसके बाद खड़गवां थाना पुलिस ने आरोपी अंगद सिंह के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य छुपाने) के तहत मामला दर्ज किया। पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अब तक के तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो चुका है कि यह हत्या थी, न कि कोई दुर्घटना। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article