CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ेगी, रायपुर में कैसा रहेगा मौसम, सरगुजा में छाया रहेगा कोहरा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मकर संक्रांति से छत्तीगढ़ के मौसम में कोई बड़े बदलाव के फिलहाल आसार नहीं हैं। अगले दो दिन तक ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। राजधानी के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि रायपुर में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सरगुजा में सर्दी के साथ लोगों को घने कोहरे से जूझना होगा। मंगलवार को पेण्ड्रा रोड में दिन में ठंडक महसूस की गई, वहीं दुर्ग में रात में पारा सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा, जिससे लोग ठिठुरते रहे।

दो दिन और सितम ढाएगी सर्दी
अममून मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद सूर्य के उत्तरायण होने से दिन के तापमान वृद्धि होने लगती है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत की संभावना रहती है, लेकिन इस बार 14 और 15 जनवरी को रात के तापमान में गिरावट आएगी। जिससे रात में सर्दी और सितम ढाएगी।

रायपुर में रात में सर्दी से राहत
रायपुर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात टेम्प्रेचर सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा यानी रात में लोगों को सर्दी से राहत रही। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों का सोमवार को तापमान इस प्रकार रहा।

शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 27.6 17.1
माना एयरपोर्ट 27.4 16.6
बिलासपुर 26.4 17.6
पेण्ड्रारोड 18.5 11.2
अम्बिकापुर 22.0 12.1
जगदलुर 29.4 13.9
दुर्ग 28.2 10.2
राजनांदगांव 28 13.5

अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तर में अगले 48 घंटे यानी दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्से में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद जरूर ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

Share This Article