मस्तूरी में बन रहे कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण करने अपर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, पहुंचे

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवेक देशमुख मस्तूरी बिलासपुर। मस्तूरी स्थित शा.पो.मै.अनु. जा. बालक छात्रावास मस्तूरी वि. खंड मस्तूरी जि. बिलासपुर (छ.ग.) में बन रहे कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण करने बुधवार को बिलासपुर अपर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, मस्तूरी एसडीएम पंकज डाहिरे, तहसीलदार मनोज खांडे एवं बीएमओ नंद राज कंवर, जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे मस्तूरी में बन रहे आक्सीजन लेस 20 बिस्तर वाले कोविड सेंटर का लिया जायजा मस्तूरी क्षेत्रीय लोगों के जन सहयोग से किया जा रहा प्रारंभ जल्द ही कोविड सेंटर होगा पूर्ण रूप से तैयार लोगों को मिलेंगी सभी सुविधाए बहुत जल्द मस्तूरी क्षेत्रवासियों को दी जाएगी सेवाए। महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुुुुर मनोहर कुर्रे ने जनसहयोग करते हुए निरीक्षण में पहुंची अपर कलेक्टर के समक्ष 10000 रुपए की राशि मस्तूरी कोविड-19 सेंटर के लिए दिया वही मस्तूरी समुदायिक स्वास्थ केंद्र के सभी स्टाफ गण एवं जनप्रतिनिधियों में NSUI राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर मनोहर कुर्रे, जितेंद्र पाटले, डॉ मोहन सेंनडे, भोला राम साहू , व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद जैसवानी उपस्थित रहे।

निरीक्षण पश्चात बिलासपुर अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मस्तूरी अधिकारियों एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा की स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कोविड-19 सेंटर की पूर्ण तैयारी कर ली जा चुकी है बहुत जल्द क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधाएं का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
इसी दौरान एसडीएम मस्तूरी ने कहा कि मस्तूरी में कोविड सेंटर में आक्सीजन लेस 10 बिस्तर एवं 10 नॉर्मल बिस्तर की व्यवस्था की गई है, जिसमें इलेक्ट्रिकल, सीसी टीवी कैमरा के साथ मरीजों की स्थिति उनके परिजन देख सके इसलिए स्क्रीन से लेकर सभी सुविधा दी गई है जिससे लोगों को कोई भी असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए बहुत ही जल्द कोविड सेंटर की शुरुवात कर दिया जायेगी। जिससे मस्तूरी के लोगों को कोई भी परेशानियों से जूझना नही पड़ेगा।

मस्तूरी तहसीलदार ने कहा की बहुत जल्द हम कोविड सेंटर का शुभारंभ करेंगे। कोविड सेंटर की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है कुछ कार्य अभी चल रहे है, जिसे बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा जिससे हमारे मस्तूरी छेत्र के लोगो को जल्द ही सुविधा मिल सकेंगी।

बीएमओ नंद राज कवर ने कहा मस्तूरी में कोविड सेंटर बनाया जा रहा है जिसमे सभी सुविधा का प्रावधान रहेगा, जो मस्तूरी वासियों के लिए सुविधा अनुसार तैयारियां की जा रही जिससे लोगों को सुविधा मिल सके मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग पूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने लगातार इस पर कार्य कर रहे है बहुत जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।

मस्तूरी nsui राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय ने कहा कोविड सेंटर की पूरी तैयारी कर ली गई है बहुत जल्द ही लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो जायेगा आप सभी मस्तूरी व्यापारियों का सहयोग एवं सभी मस्तूरी क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह कार्य किया जा रहा है और मरीजों की सेवा करेंगे तो निश्चित ही आने वाले समय में मस्तूरी क्षेत्र इस महामारी से सुरक्षित हो पाएगा।

Share This Article