कलेक्टर ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश

9 अक्टूबर,2020

बिलासपुर {सवितर्क न्यूज़}कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनहोने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने निर्माणाधीन तिफरा फ्लाईओव्हर, व्यापार विहार में स्मार्ट सड़क एवं अमृत मिशन के कार्य, प्लेनेटोरियम का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने फ्लाई-ओव्हर के निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसका निर्माण जल्द पूर्ण करें। रेल्वे के साथ आ रही तकनीकी बाधा को शीघ्र निराकृत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन व्यापार विहार सड़क और वहां अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्य को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। नाली का कार्य गुणवत्तापूर्ण करने कहा, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि व्यापार विहार सड़क का कार्य 30 प्रतिशत बाकी है। कलेक्टर ने इस कार्य को डेढ़ माह में पूर्ण करने कहा। व्यापार विहार में निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम का भी कलेक्टर ने मुआयना किया। स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि यह प्लेनेटोरियम 200 सीटर होगा। इसमें दो लेक्चर हाॅल, ऑफिस रूम एवं कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। साथ ही बाहर गार्डन में अर्बन फाॅरेस्ट भी निर्मित किया जाएगा। कलेक्टर ने प्लेनेटोरियम का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने कहा जिससे कि शहरवासियों के लिये यह उपयोगी साबित हो सके। कलेक्टर ने प्लेनेटोरियम के बाहर बनाये जा रहे गार्डन एवं तालाब का भी जायजा लिया और निर्देश दिया कि इस कार्य को भी शुरू करते हुए जल्द पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article