सुकमा- मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 18 लाख रुपये का इनाम था घोषित

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम की पहाड़ियों में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। ये तीनों वरिष्ठ नक्सली सदस्य थे और इन पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए।

कोरसा महेश: IED विशेषज्ञ, कई हमलों में था शामिल

➡️ कोरसा महेश: IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विशेषज्ञ था और माओवादी प्लाटून नंबर डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था।
➡️ महेश पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
➡️ वह 2023 और 2024 में बेदरे (बीजापुर) और जगरगुंडा (सुकमा) में हुई हिंसक घटनाओं का मास्टरमाइंड था।

मारे गए अन्य नक्सली भी वांछित थे

➡️ मदवी नवीन और अवलम भीमा: दोनों क्षेत्र समिति सदस्य थे और प्रत्येक पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।

बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

➡️ 2 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL)
➡️ 1 दो नाली बंदूक (12 बोर राइफल)
➡️ 3 टिफिन बम, 5 BGL गोले
➡️ भारी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी सामग्री

पिछले नक्सली हमलों में था महेश का हाथ

➡️ दिसंबर 2023: बेदरे में नक्सली हमले में CRPF उपनिरीक्षक सुधाकर रेड्डी की मौत।
➡️ जून 2023: जगरगुंडा में CRPF के दो जवान शहीद हुए थे।
➡️ ट्रक पर IED विस्फोट में भी था शामिल।

अब तक 9 नक्सली ढेर

पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक राज्य में हुई तीन मुठभेड़ों में 9 नक्सली मारे जा चुके हैं।

Share This Article