जशपुर ब्रेकिंग :हाथियों के हमले में तीन लोगो की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में हाथियों के हमले से 3 लोगों की मौत हो गई । वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के डूमरबहार और झिमकी गांवों में हाथियों ने तीन ग्रामीणों हमला कर उन्हें कुचल कर मार दिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सराईटोला गांव निवासी दिलसाय राम चौहान (55) रविवार को मजदूरी करने के लिए डूमरबहार गांव गया था। काम करने के बाद जब वह अपने गांव लौट रहा था, तब हाथी ने उसे अपनी सूंड से पकड़ लिया और बाद में कुचलकर उसे मार डाला।
इसी बीच रविवार रात हाथियों ने झिमकी गांव में जगत राम (62) और करू राम (65) को भी कुचलकर मार डाला। सूचना के बाद विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मृतकों के परिजन को तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की

Share This Article