जगमल चौक से लालखदान ब्रिज तक कल से काटे जाएंगे हरेभरे पेड़ ,होगा सड़क चौड़ीकरण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर नगर निगम बिलासपुर एक बार फिर बिलासपुर की हरियाली को साफ करने की तैयारी में है आपको बता दें कि 12 जनवरी से वन विभाग जगमल चौक से लेकर लाल खदान तक के पेड़ों की कटाई शुरू करने वाला है। PWD फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है । जिस में हरे भरे पेड़ आड़े आ रहे हैं । लोक निर्माण विभाग द्वारा वन विभाग से अनुमति ली गई थी अनुमति मिलने के बाद सर्वे भी कराया गया था जिसमें वन विभाग की सहमति थी। अब सर्वे का काम पूर्ण हो जाने के बाद वन विभाग के द्वारा ही इन हरे-भरे पेड़ों को काटने का कार्य किया जाएगा इस कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग से बजट भी स्वीकृत हो गया है। इसके पूर्व दो चरणों में सर्वे कार्य किया गया था जिसमें जगमल चौक से गुरुनानक चौक वह गुरुनानक चौक से पावर हाउस लाल खदान ब्रिज के दोनों ओर हरे भरे पेड़ हैं जिससे फोरलेन निर्माण में अड़चन उत्पन्न हो रही थी। दोनों सड़क को मिलाकर 54 पेड़ हैं। इसमें नीम के 22, इमली दो, पीपल 13, डुमर तीन, गुलमोहर तीन, बरगद दो, सेमल पांच व बबूल के चार वृक्ष हैं। सर्वे के दौरान वन विभाग से कटाई और परिवहन में आने वाले खर्च का ब्योरा मांगा गया था। विभाग ने खर्च की जानकारी लोक निर्माण विभाग को भेज दी है।

Share This Article