छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात और सुबह महसूस हो रही ठिठुरन…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में दो दिन अब कड़ाके की ठंड से फोरी राहत मिलने वाली है। 6 और 7 जनवरी को प्रदेश में रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो दिन बाद फिर से मौसम बदलेगा और सर्द हवाएं चलेंगी। सर्द हवाओं से फिर तापमान में गिरावट के साथ ही फिर से ठंड बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि प्रदेश में अभी ठंड  का असर थोड़ा कम हो गया है। हालांकि ऐसी स्थिति मात्र दो दिनों तक ही रहने वाली है। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं औसतन एक से दो डिग्री तापमान बढ़ा है।

इस वजह से दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक तापमान  में बढ़ोतरी के बाद बुधवार यानी 8 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि बुधवार से उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनना शुरू हो जाएगा। इसके असर से उत्तर भारत से फिर शुष्क हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे प्रदेश के उत्‍तरी इलाकों समेत अन्‍य हिस्‍सों में सर्द हवाओं के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।

रायपुर में सामान्‍य से 0.4 डिग्री कम रहा पारा

प्रदेश में आज से जरूर तापमान में और बढ़ोतरी होगी, लेकिन राजधानी रायपुर  में रात का तापमान अभी भी सामान्‍य से कम हैं। रविवार को रायपुर में में रात का पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्‍य से मात्र 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री अधिक है।

इधर बिलासपुर संभाग की बात करें तो रात का तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रारोड में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग, राजनांदगांव में भी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article