केजरीवाल बोले- बजरंगबली की कृपा से आपके बीच हूं, PM ने AAP को कुचलने में कसर नहीं छोड़ी

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आज से केजरीवाल जोर-शोर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं। इससे पहले सीएम केजरीवाल पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे।
केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं आपका पीएम कौन होगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को पार्टी से रिटायर्ड हो जाएंगे। अमित शाह को पीएम बनाएंगे। मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया: केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है।

‘विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही’
केजरीवाल ने कहा कि चमत्कार हुआ कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक मिशन शुरू किया है वन नेशन वन लीडर। दो स्तर पर यह चल रहा है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे।

भाजपा पर बरसे सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबको मेरा प्रणाम। 50 दिन बाद सीधा जेल से आपके पास आया हूं, अच्छा लग रहा है। बजरंगबली की कृपा है। आप के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। आप कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी। मेरे को इन्होंने जेल भेज दिया। सबसे चोर लोगों को इन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

भगवंत मान ने कहा कि हमारी चुनौती बड़ गई है। अब 18 घंटे काम करना होगा। 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। कुछ लोग ने संकट के समय हमे छोड़ दिया लेकिन जो सच्चे है वो साथ है। केजीरवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्हें कल जमानत मिली। आज पूरा देश जानना चाहता है कि अरविंद देश की राजनीति को क्या दिशा निर्देश देना चाहते हैं। मैं कई जगह पर गया और कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नही है एक सोच हैं। पहले तीन राउंड में मोदी जी को लग गया है की इस बार बेड़ा पार नहीं होगा।
‘अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ी गई है’

भगवंत मान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन चरण में भाजपा जान गई है कि 400 पार नहीं बल्कि बेड़ा भी पार नहीं हो रहा है। 25 मई बीजेपी गई। भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ी गई है। चुनाव के लिए 20 दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस का पंजाब से सूपड़ा साफ होगा। पूरे देश में इंडिया गठबंधन जीतेगा। देश से तानाशाही हटाने का काम केजरीवाल ने किया है।

Share This Article