रायपुर में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा: बिना दूध के हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कैमिकल से तैयार किए 2500 किलो पनीर जब्त

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खाद्य विभाग की टीम ने किया बड़ा खुलासा, नए साल की पार्टी के लिए होटलों को सप्लाई होने वाला था नकली पनीर

रायपुर के बीरगांव इलाके में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। काशी एग्रो फूड्स नामक इस फैक्ट्री में 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि पनीर बनाने में दूध की एक बूंद भी इस्तेमाल नहीं की गई थी। इसे डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और स्कीम मिल्क पाउडर मिलाकर तैयार किया गया था।

नकली पनीर का खेल

यह नकली पनीर रायपुर और आसपास के इलाकों की होटलों में सप्लाई किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि यह पनीर नए साल की पार्टियों में असली पनीर बताकर ग्राहकों को परोसा जाता।

कैसे हुई कार्रवाई?

खाद्य विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार को इस फैक्ट्री में नकली पनीर बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, क्षीरसागर पटेल, अजीत बघेल, सतीश राज सहित पूरी टीम के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा।

3 घंटे तक चली जांच, कई दस्तावेज जब्त

करीब 3-4 घंटे तक चली जांच में फैक्ट्री से कई कैमिकल, स्टॉक रजिस्टर, प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स की जानकारी, और पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारियों ने फैक्ट्री को तुरंत सील करने का आदेश दिया है।

क्या मिला फैक्ट्री में?

  • डालडा और हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे हानिकारक पदार्थ।
  • नकली पनीर बनाने के लिए स्कीम मिल्क पाउडर
  • 2500 किलो तैयार नकली पनीर।

संचालक पर होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग के नियंता चंदन कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री को सील किया जा रहा है। संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।

सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने कहा है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नकली खाद्य उत्पाद बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनता को सलाह

खाद्य विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने और खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। नकली पनीर और अन्य मिलावटी उत्पादों के मामले में तुरंत विभाग को सूचित करने की बात कही गई है।

Share This Article