MS Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड सरकार ने जांच का दिया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक और विवाद जुड़ गया है. अब धोनी अपने गृहनगर रांची बने मकान को लेकर विवाद में फंस गए हैं. क्रिकेटर पर अपने घर का गलत इस्तेमाल करने के आरोप हैं. झारखंड राज्य आवास बोर्ड धोनी पर लगे आरोपों की जांच में जुट गया है.

दरअसल झारखंड सरकार ने अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एमएस धोनी को रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में मकान गिफ्ट किया था. धोनी को जो मकान दिया गया था वो उनके रहने के लिए दिया गया था, जिसका इस्तेमाल उन्हें आवासीय भूखंड के रूप में करना था.

धोनी पर लगे आरोपों के अनुसार वह इस आलीशान घर का इस्तेमाल रहने के लिए नहीं बल्कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने धोनी से उनके मकान के सारी डिटेल्स मांगी है, जिसमें किस कार्य के लिए इस्तेमाल हो रहा है यह भी शामिल है.

 

Share This Article