डॉक्टर ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी सीनियर्स पर प्रताड़ना का आरोप
न्याय की मांग को लेकर परिजनों के साथ सड़क पर उतरे लोग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

03-अक्टूबर,2020


जांजगीर

{सवितर्क न्यूज़} पीजी की पढ़ाई कर रहे एंबीबीएस डाक्टर की खुदकुशी के मामले में 5 सीनियर डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामला जांजगीर के मेडिकल स्टूडेंट का है, जो जबलपुर मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के साथ स्थानीय लोग शनिवार को सड़क पर निकल आए और डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग जाम कर दिया। परिजन का आरोप है, कि सीनियर्स की प्रताड़ना से तंग आकर डॉ. देवांगन ने आत्महत्या की है। मेडिकल कॉलेज के ही पांच सीनियर डॉक्टरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, जांजगीर की राहौद नगर पंचायत निवासी भागवत देवांगन एमबीबीएस डॉक्टर थे। ऑर्थो में पीजी की डिग्री लेने के लिए उन्होंने इसी साल जुलाई में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को डॉक्टर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि सीनियर्स की प्रताड़ना से तंग आकर डॉ. देवांगन ने आत्महत्या की है।
तख्ती लेकर सड़क पर बैठे लोग
आरोपी सीनियर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हाथों में डॉ. भागवत देवांगन को इंसाफ दो नारे लिखी तख्तियां लेकर सड़क पर बैठ गए। इस दौरान लोग डॉ. को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को हटाया। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Share This Article