बीच सड़क पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी के लिए फांसी की मांग, लोगों ने पुलिस थाने का किया घेराव…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीच सड़क पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी के लिए फांसी की मांग, लोगों ने पुलिस थाने का किया घेराव

राजधानी रायपुर में एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना जीहुई जिसके बाद ये मामला पूरे देश भर में आग की तरह फ़ैल गया। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में शनिवार देर शाम एक 47 साल का शख्स 16 साल की नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सरेराह लेकर कहीं जाता दिखाई दे रहा था। आरोपी के हांथ में गंडासा और लड़की को खून से लथपथ देख हर कोई समझ गया कि यह शख्स सिरफिरा है और इसी वजह से कोई भी बीचबचाव करने नहीं गया।

बताया गया कि आरोपी शख्स ओंकार नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया और उसके यहां नौकरी छोड़ दी जिसके बाद सिरफिरा शख्स गंडासा लेकर लड़की के घर घुस गया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। लड़की खून से लथपथ होकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी लेकिन रास्ते में गिर गई।इसी बीच आरोपी पहुंचा और लड़की का बाल पकड़ कर उसका बाल पकड़कर घसीटने लग गया।

परिजनों का कहना है कि आरोपी ओंकार तिवारी के पास केरोसिन भी मिला है। जब वह लड़की के घर पहुंचा तो इसके पास मिट्टी का तेल मौजूद था। लड़की पर यह तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी आरोपी करने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लड़की की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका भी बयान लेगी।

पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कल सोमवार देर रात मोहल्लेवालों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने गुढ़ियारी पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।बड़ी संख्या में आसपास के लोग गुढ़ियारी थाने पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से आरोपी के लिए फांसी की मांग की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत भी खतरे से बाहर बताया है।

Share This Article