200 लोगों से 5 करोड़ की धोखाधड़ी: 5 गुना रिटर्न का लालच देकर फंसाया, कइयों ने कर्ज लेकर किया निवेश

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 5 गुना मुनाफे के चक्कर में करीब 200 लोगों से 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी हो गई। लोगों ने ट्रेड एक्सपो ऐप के जरिए रुपए निवेश किए थे। लेकिन अब वे पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। राजिम पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

पीड़ित संतोष देवांगन ने बताया कि राजाराम तारक, शरद चंद शर्मा और पीपरछेड़ी हॉस्टल अधीक्षक यशवंत नाग ने रकम पांच गुना करने की बात कही थी। झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने 5 करोड़ से ज्यादा की रकम निवेश कर दी।

गरियाबंद में 5 गुना मुनाफे के चक्कर में करीब 200 लोगों ने 5 करोड़ से ज्यादा गंवा दिए।

गरियाबंद में 5 गुना मुनाफे के चक्कर में करीब 200 लोगों ने 5 करोड़ से ज्यादा गंवा दिए।

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि राजिम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

5 गुना रकम वापसी का झांसा दिया

साल भर पहले ट्रेड एक्सपो नाम के एक ट्रेडिंग ऐप को लॉन्च किया गया। इन सक्रिय एजेंटों ने विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया। लोग ऐप में ज्वॉइन करा कर दिए गए। निवेश के रकम के आधार पर निवेशकों के खाते में रोजाना आधा से एक प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर रकम भी डालते गए।

ऐप से तीन माह तक रिटर्न मिलता रहा, इसके बाद पैसे आने बंद हो गए।

ऐप से तीन माह तक रिटर्न मिलता रहा, इसके बाद पैसे आने बंद हो गए।

निवेश का रकम सीधे दुबई जा रहा था, रिटर्न डॉलर में मिल रहे थे। इसी रिटर्न का प्रचार कर कारोबार को बढ़ाया गया। तीन माह तक रिटर्न दिया जाता रहा। फिर निवेश करने वालों की संख्या और निवेश रकम का आंकड़ा भी बढ़ने लगा।

घर बाड़ी बेच कर निवेश किया गया

लोग मार्केट से ब्याज में पैसे उठाकर भी पैसे डालने लगे। शिक्षकों ने अपनी बचत पूंजी को निवेश किया। आकर्षक पैकेज में जिले के दर्जन भर पुलिस वाले भी झांसे में आ गए। परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर रुपए लगाए गए हैं।

ट्रेड एक्सपो नाम के ऐप के जरिए रुपए निवेश कराए गए थे।

ट्रेड एक्सपो नाम के ऐप के जरिए रुपए निवेश कराए गए थे।

चिट फंड में डूबो चुके 181 करोड़

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जिले के 93,598 लोगों ने अलग-अलग चिट फंड कंपनियों में 7 साल पहले 181 करोड़ गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा राजिम अनुविभाग में 100 करोड़ का निवेश हुआ। ट्रेडिंग ऐप में फंसे ज्यादातर लोग भी इसी राजिम इलाके से आते हैं।

Share This Article