नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म: पीड़िता के पिता ने की युवक की पिटाई, आग तापते समय बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गौरेला के साधवानी गांव में पड़ोसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो युवक की पिटाई कर दी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गांव में घर के बाहर में आग ताप रही नाबालिग को आरोपी राम भरिया बहला फुसला कर सुनसान जगह ले गया। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को किसी को नहीं बताने और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी लगने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पिटाई के मामले में पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी रामकुमार भारिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 109(2), 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है, तो आरोपी रामकुमार भारिया के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4(2), बीएनएस एक्ट की धारा 137(2), 64, 65 के तहत अपराध कायम किया गया है।

Share This Article