रमन सिंह का बयान: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समय की जरूरत, 1952-67 तक एक साथ हुए थे चुनाव

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग प्रवास पर पहुंचे डॉ. रमन सिंह, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को बताया समय की आवश्यकता

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग प्रवास के दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे देश की आवश्यकता बताते हुए कहा कि 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। इसके बाद संविद सरकारों और अस्थिरता के कारण यह प्रथा बदल गई।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का समर्थन

डॉ. सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने से समय और धन की बचत होगी। बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य रुकते हैं, जिससे जनता को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों, और इसके बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव दो चरणों में हों, तो यह देश के लिए बेहतर होगा।

उन्होंने कहा, “बार-बार मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रशासन की चुनावी तैयारियां और आचार संहिता के कारण विकास कार्य बाधित होते हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन से यह समस्याएं खत्म हो सकती हैं।” उन्होंने बताया कि संसद में यह प्रस्ताव बहुमत से पारित हो चुका है, और एक संसदीय समिति (JPC) छह महीने तक इस पर अध्ययन करेगी।

धान खरीदी पर विपक्ष के सवालों का जवाब

कांग्रेस के धान खरीदी को लेकर आरोपों पर उन्होंने कहा, “प्रदेश में पूरा धान खरीदा जाएगा। राइस मिलर्स में कुछ गड़बड़ी हुई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। कांग्रेस इस मुद्दे पर हमें घेरने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।”

विष्णुदेव साय की सरकार की सराहना

प्रदेश की सरकार को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय ने अपने एक साल के कार्यकाल में जिस तरह से काम किया है, वह देश के किसी मुख्यमंत्री के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान के सभी मुख्यमंत्री अगर अपने एक साल के काम की सूची जारी करें, तो विष्णुदेव साय के काम का कोई मुकाबला नहीं करेगा।”

15 साल के कार्यकाल से तुलना पर प्रतिक्रिया

डॉ. रमन सिंह से उनके 15 साल के कार्यकाल और विष्णुदेव साय के एक साल की तुलना के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “15 साल और 1 साल की तुलना नहीं की जा सकती। पहले साय सरकार के 15 साल पूरे होने दीजिए, फिर तुलना होगी।”

पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाडा, और बीजेपी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

डॉ. सिंह ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताया और कहा कि यह सरकार की नीति और निर्णय का हिस्सा है।

Share This Article