मानव तस्करी में गिरफ्तारी के बाद गंगा भाजपा से निष्काषित!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया!

27-नवम्बर,2020

रायपुर-{सवितर्क न्यूज़}
रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने रायपुर से भाजपा फाफाडीह मंडल की मंत्री गंगा पांडे को गिरफ्तार किया है। गंगा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मानव तस्करी के इस खुलासे के बाद अब तक 3 पुरुष व 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 वर्षीय विवाहित महिला की गुमशुदगी की पड़ताल के बाद पता चला था कि उसे हरियाणा में बेच दिया गया है। महिला को पुलिस ने सकुशल हरियाणा से लगी राजस्थान की सीमा से बरामद किया था। पुलिस ने डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो कुछ ऐसे खुलासे हुए कि पुलिस दंग रह गई। पुलिस को साजदा से पता चला कि पिछले कई साल से मानव तस्करी का एक बडा संगठित गिरोह छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा से गरीब मजबूर युवतियों को काम के बहाने या अच्छी जगह शादी करने का लालच देकर मानव तस्करी कर रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की तह तक पहुंची तो छत्तीसगढ़ में गिरोह के मददगार के रूप में डोंगरगढ़ की 5साजदा और रायपुर की गंगा पांडे का पता चला। जिसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस रायपुर पहुँच कर पंडरी इलाके में रहने वाली गंगा पांडे और उसकी बहन को हिरासत में लेकर डोंगरगढ़ रवाना हो गई।

पुलिस पूछताछ में गंगा ने खुलासा किया कि वह हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। गंगा रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा नगर पंडऱी इलाके में अपने पति और 3 पुत्रों के साथ अपने निजी मकान में रहती है।

Share This Article