बालोद में बोलीं प्रियंका गांधी- देश में चल रही दिखावे की राजनीति…!
बालोद. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची. रविवार को उन्होंने बालोद में चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने देश के किसानों, आदिवासियों के मेहनत के बल पर हमारा देश बना है. देश की जनता अगर एकजुट नहीं होती तो हमे आजादी नहीं मिलती. संविधान से आपको अधिकार मिला है. आपको वोट डालने का अधिकार संविधान ने दिया है. चुनाव के मौके पर दो बहुत जरूरी मुद्दों को अपने मन में रखे. देश का भविष्य क्या होगा और आपकी मेहनत और संघर्ष की सुनवाई हो रही है या नहीं. बहनें समझती हैं महंगाई कितनी बढ़ गई है. बेरोजगारी आज कितनी बढ़ गई है, यह एक बड़ी समस्या है. किसान भी महंगाई से जूझ रहा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. इन समस्याओं को छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, उसी सुलझाने की कोशिश कर रही थी. आदिवासियों को अपनी जमीन वापस दी गई.
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार बदली तो बीजेपी आई. फिर राशन के चावल में कटौती होने लगी. गोबर की खरीदी बंद कर दी गई. बीजेपी ने कोई सुविधा नहीं दी. कोई रोजगार नहीं. तो ऐसे भारत विकसित नहीं होगा. किसान कर्ज में डूब रहे हैं. कांग्रेस चाहती है एमएसपी कानून बन जाए. कांग्रेस की सरकार ने संस्कृति की रक्षा की है. बीजेपी आपके अधिकारी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी संविधान को बदलने की बात कर रही है.प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की 10 सालों की सरकार में लोगों का जीवन नहीं बदला. बीजेपी सरकार की नीयत सही नहीं है. बीजेपी सच्चाई पर नहीं उतरेगी. देश में दिखावे की राजनीति हो रही है.
Tag: बालोद
-

बालोद में बोलीं प्रियंका गांधी- देश में चल रही दिखावे की राजनीति…!
-

धमतरी-कांकेर NH पर बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट पोल पर भरी ट्रक कार पर पलटी, 4 की मौत, दिल्ली से घूमने आए थे बस्तर..!
धमतरी-कांकेर NH पर बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट पोल पर भरी ट्रक कार पर पलटी, 4 की मौत, दिल्ली से घूमने आए थे बस्तर..!
बालोद। जिले के धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 अंतर्गत स्थित मरकाटोला घाट के पास ट्रक और कार के बीच भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पोल भरकर कांकेर की ओर जा रही थी तभी मरकाटोला घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गईं जिससे कार और ट्रक की टककर हो गईं और मौके पर ही ड्राइवर सहित अन्य तीन लोगों की मौत हो गईं। घटना का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है की ट्रक में पोल भरा हुआ था जो घाटी से उतरने के दरमियान लगातार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था इस बीच प्रेशर डाउन हो गया जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गईं जिससे ट्रक ड्राइवर नहीं संभाल पाया और सीमेंट पोल से भरी ट्रक हुंडई कार के ऊपर पलट गईं और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गईं। घटना के बाद मुख्य मार्ग में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गईं थी और दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी हुई थी।
इसकी सूचना पुरूर पुलिस को मिलने के पश्चात मौके पर पहुँची और यातायात व्यवस्था बहाल करने के साथ ही कार में फंसे मृतकों के शव निकालने में जुट गईं और कई घंटों के मेहनत के बाद लाश को कार से बाहर निकाला गया वहीं इस दरमियान आपातकालीन वाहन मौके पर उपस्थिति रही वहीं पुलिस अधीक्षक एस.भगत ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं जो बस्तर घूमने गए थे। लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया बहरहाल पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई है।हादसे के शिकार CG 11 AS 6084 कार छत्तीसगढ़ पासिंग हैं ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ और कितने दिल्ली से है पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। -
गुण्डरदेही विधायक का अनोखा अंदाज वायरल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तृति देते आए नजर…!
गुण्डरदेही विधायक का अनोखा अंदाज वायरल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तृति देते आए नजर…!
बालोद। गुण्डरदेही विधानसभा विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने अनोखे अंदाज के लिए लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं। यही नहीं इसके चलते लोगों के बीच अपनी विशेष छाप छोड़ जाते हैं। इसी तरह एक बार फिर इनका नया अन्दाज़ नजर आया है। जब वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे अपने आप को रोक नहीं पाए और छत्तीसगढ़ी गीत गाने लगे।दरअसल, यहां पर पैरी गांव में आयोजित गौरैया मेला में विधायक का नया अंदाज देखने को मिला। वे बतौर अतिथि इस मेला के आयोजन में सम्मिलित हुए थे। हर साल की तरह इस साल भी पैरी में मेले का आयोजन हुआ। जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति चल रही थी।
इस कार्यक्रम को देख विधायक निषाद अपने आप को रोक नहीं पाए और हाथ में माइक लेकर ख़ुद छत्तीसगढ़ी गीत गाने लगे। विधायक के गायन को देख लोगों ने खूब तालियाँ बजाई। अब उनका यह वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है।
-
बीच सड़क बाइक में जलकर युवक की मौत, दो बाइक के बीच टक्कर के बाद हुआ विस्फोट..!
बीच सड़क बाइक में जलकर युवक की मौत, दो बाइक के बीच टक्कर के बाद हुआ विस्फोट..!
बालोद। बालोद जिले के वनांचल स्थित क्षेत्र ग्राम मुच्चर और पीपर खार के बीच सड़क में एक ऐसा ही हादसा हुआ। जब दो मोटरसायकल के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई और पेट्रोल टंकी की फूटने से उसमें आग लग गई। जहां बाइक में सवार एक युवक की मौत जलकर हो गई। वहीं दो युवक इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए
आपको बता दें कि यह घटना आज जिले में स्थित दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र के महज कुछ ही दूर में हुई। जो कि मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की टीम वहां पहुंच गई और दोनों घायल युवकों को बालोद जिला के चिखलाकसा स्वाथ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उन्हें उपचार के लिए बालोद जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल लाया गया।
मृतक युवक राम स्वरूप माहला जो कि मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम अरमागोंदी का निवासी है। वह मोहला क्षेत्र की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे एक मोटरसायकल से टकरा गया। टकराने के बाद वह उठ नहीं पाया और आग लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही जल कर मौत हो गई। इस घटना में मनोज पोर्ते ग्राम मुच्चर निवासी और डिकेश कुमेटी ग्राम कोसमी निवासी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे बालोद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। -

Balod news”: खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, चमत्कार मान लोगों ने विधि विधान से शुरू की पूजा-अर्चना…!
Balod news”: खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, चमत्कार मान लोगों ने विधि विधान से शुरू की पूजा-अर्चना…!
बालोद पूरे देश भर में शिवभक्ति का अलग माहौल है। कुछ वर्ष पहले तक जहां लोगो की भीड़ सिर्फ शहर या गांव के कुछ चुनिंदो मंदिर में देखा जाती थी। आज परिस्थिति ऐसी हैं जगह जगह छोटे व बड़े मंदिरों में शिवभक्तो की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में अगर कही धरती से शिवलिंग मिलने की खबर आ जाए तो इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाएगा।
बालोद में प्राचीन शिवलिंग की प्रतिमा
कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत मुड़खुसरा गांव में देखने को मिला। जहां नहर पर पुल निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग की प्रतिमा मिली। शिवलिंग मिलने की खबर से गांव में अचानक शिवलिंग को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इस निर्माण में लगे मजदूरों ने इस शिवलिंग को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला और निर्माणस्थल के बगल में ही इस शिवलिंग की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रखा गया है।
शिव मंदिर का होगा निर्माण
पूरे मामले पर ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह से यह प्रतिमा खुदाई के दौरान निकली है। उस जगह या आसपास कोई मंदिर या किसी तरह का कोई पुरातत्विक इतिहास भी नहीं है। जिसके चलते ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम भी नहीं मान रहे है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा को जिस जगह स्थापित किया गया है। आने वाले दिनों में उस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण किया जाएगा। -

पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज, भाजपा सरकार बनीं तो विचार करेंगे…!

रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया…!
पुरूर (वि.)। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने गुरूर तहसील के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की धरना स्थल पर जाकर उनके मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि झूठी घोषणा पत्र के सहारे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, जिसके चलते हर वर्ग आक्रोशित हैं। डा. रमन सिंह व सांसद मोहन मंडावी गुरूर ब्लाक के ग्राम दर्रा में आयोजित साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान नगर पंचायत गुरूर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल स्थल पर गए।
यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डा. रमन सिंह व सांसद मंडावी का स्वागत करते हुए अपने मांगों के संबंध में चर्चा की। डा. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। लोक लुभावने घोषणा पत्र के सहारे सत्ता में बैठ तो गए हैं, लेकिन घोषणा पत्र को पूरा न कर लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं।
इसके चलते प्रदेश में हर वर्ग आक्रोशित है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांग को जायज बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा की सरकार बनी तो निश्चित रूप से उनकी इन मांगों पर विचार किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए।
इसके बाद डा. रमन सिंह ने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात की, जहां भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, मंडल गुरूर अध्यक्ष कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, यादराम साहू, ईशाप्रकाश साहू, दुर्गानंद साहू, तेजराम साहू, त्रिलोकी साहू, जनार्दन सिन्हा, भुवन साहू, मेहत्तर नेताम, राजेश दीवान, आदित्य सिंह पीपरे, सुरेन्द्र तिवारी, संतोष गंगबेर, अजेन्द्र साहू, ऋषि सिन्हा, डामेश्वरी साहू, चंद्रिका गंजीर, संध्या साहू, सुशीला साहू, सविता साहू सहित युवा मोर्चा, महिला मोचा एवं मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -

Chhattisgarh ” baiod :बच्चों का भविष्य गढ़ने वाला कुशल कारीगर है शिक्षक – मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया

ब्यूरो रिपोर्ट सुरेश यादव बच्चों का भविष्य गढ़ने वाला कुशल कारीगर है शिक्षक – मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया….
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेेंड़िया आज बालोद के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला ‘‘मोर मयारू गुरूजी‘‘ में शामिल हुई। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण विषय पर किया गया था।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने वाला कुशल कारीगर है। शिक्षक अपने मेहनत, साधना एवं अपने कार्य के प्रतिबद्धता के बदौलत बच्चों को कुशल आकार दे सकता है। माता-पिता के बाद बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार देने का कार्य हमारे शिक्षक ही करते हैं। हमारे शिक्षकों के कंधो पर देश के भावी भविष्य की निर्माण की महती जिम्मेदारी है। अतः बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना अत्यंत आवश्यक है।
श्रीमती भेंडिया ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य में बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु निरंतर उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों से बालोद जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पूरे लगन से कार्य करने की अपील भी की। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यों एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे ने बच्चों के कुशल परवरिश के साथ-साथ शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के विभिन्न प्रविधियों के संबंध में रोचक एवं प्रेरणास्पद जानकारियॉ दी। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम, सदस्य श्रीमती पूजा खनुजा, श्रीमती आशा संतोष यादव, श्रीमती पुष्पा पाटले, श्री अगस्टीन बर्नाड एवं श्री सोनल कुमार गुप्ता सहित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, बाल संरक्षण आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे, श्री पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व शिक्षकगण उपस्थित थे। -

CG: सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है… सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं … मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया

ब्यूरो रिपोर्ट राजेश देवांगन CG: सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है… सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं … मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौंडी विकासखंड के ग्राम कुआगोदी, लिमउडीह और सुरडोंगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर विकास कार्यों की सौगात दी है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम कुआगोदी में सामुदायिक भवन और हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु भूमिपूजन, ग्राम लिमउडीह में शासकीय प्राथमिक शाला में चारदीवारी निर्माण, प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बोरखनन एवं मोटर पम्प स्थापना और रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम सुरडोंगर में पानी टंकी निर्माण व पशु आश्रय निर्माण का भूमिपूजन तथा पशु औषधालय के नवीन भवन व स्कूल में पुस्तकालय, प्रयोग शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए बधाई भी दी।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है, सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है, जिसके लिए नई पहल करते हुए ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का नया अवसर प्रदान करेगा। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है इसी के चलते मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में डालने का निर्णय लिया है, जिससे हमारे किसान भाई दीपावली का त्यौहार बहुत अच्छे से मना सकें।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 65 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सोसायटी के माध्यम से की जा रही है। जिससे हमारे वन क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आय प्राप्त हो रहा है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने ग्रामीणों को कोदो-कुटकी, मूंग, उड़द, अरहर जैसे फसल लेने प्रोत्साहित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने उपस्थित ग्रामीणों को दीपावली, तुलसी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श पुनीत राम सेन, गणमान्य नागरिक पीयूष सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। -

CG:सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है… सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं … मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया

ब्यूरो रिपोर्ट राजेश देवांगन CG:सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है… सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं … मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौंडी विकासखंड के ग्राम कुआगोदी, लिमउडीह और सुरडोंगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर विकास कार्यों की सौगात दी है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम कुआगोदी में सामुदायिक भवन और हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु भूमिपूजन, ग्राम लिमउडीह में शासकीय प्राथमिक शाला में चारदीवारी निर्माण, प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बोरखनन एवं मोटर पम्प स्थापना और रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम सुरडोंगर में पानी टंकी निर्माण व पशु आश्रय निर्माण का भूमिपूजन तथा पशु औषधालय के नवीन भवन व स्कूल में पुस्तकालय, प्रयोग शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए बधाई भी दी।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है, सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है, जिसके लिए नई पहल करते हुए ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का नया अवसर प्रदान करेगा। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है इसी के चलते मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में डालने का निर्णय लिया है, जिससे हमारे किसान भाई दीपावली का त्यौहार बहुत अच्छे से मना सकें।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 65 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सोसायटी के माध्यम से की जा रही है। जिससे हमारे वन क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आय प्राप्त हो रहा है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने ग्रामीणों को कोदो-कुटकी, मूंग, उड़द, अरहर जैसे फसल लेने प्रोत्साहित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने उपस्थित ग्रामीणों को दीपावली, तुलसी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
-

शराब भठ्ठी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा..2 कर्मचारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज देवांगन शराब भठ्ठी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा..2 कर्मचारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..
बालोद जिले के शराब भठ्ठी में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में संलिप्त 2 कर्मचारी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रार्थी नंदकिशोर निर्मलकर ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि देशी कम्पोजिट मंदिरा दुकान गुण्डरदेही का ताला तोड़कर मंदिरा दुकान में प्रवेश कर लॉकर में रखे नगदी रकम 5,76,770 रूपये, देशी विदेशी मंदिरा कीमती 30,620 रूपये व डी.व्ही. आर. कीमती करीबन 3000 रूपये जुमला कीमती 6,10,390 रूपये को अज्ञात चोंरो द्वारा चोरी कर ले गया है, जिस रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। सभी शराब भठ्ठी स्टाफ से पुछताछ करने से कुछ स्टाफ की गतिविधि संदिग्ध प्रतित हुई। घटना की प्रकृति को देखकर घटना मे शराब भठ्ठी स्टाफ के शामिल होने की अंदेशा को देखते हुए, शराब भठ्ठी के सभी 16 कर्मचारियो की सतत निगरानी रखते हुए गुण्डरदेही एंव उसके आसपास के पुर्व मे चोरी के प्रकरण मे जेल गये संदिग्धो की भी निगरानी किया गया। इसी दौरान थाना गुण्डरदेही के चोरी के प्रकरण मे जेल गये कोमु निषाद व गुण्डा बदमाश जालम गाडा के द्वारा जुए एवं खाने पिने मे काफी पैसा खर्च करना तथा कोमु निषाद के द्वारा एक महंगा मोटर सायकल खरीदना पता चला जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम के द्वारा दोनो को थाना लाकर कडाई से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए घटना मे शामिल अन्य तीन आरोपीयो के नाम का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार, शराब भठ्ठी के मैनेजर के द्वारा लापरवाही बरतते हुए लॉकर का चाबी शराब के कार्टुन मे रखा जाता था जिसकी जानकारी राजेश चंदेल को हो चुकी थी, शराब भठ्ठी मे कार्यरत राजेश चंदेल की दोस्ती गुण्डा बदमाश जालम गाडा, आर्दश सोना, एवं कोमु निषाद से थी, राजेश चंदेल अपनी अय्याशी के चलते काफी कर्ज मे डुबा हुआ था। जिससे निजात पाने के लिए उसने जालम गाडा, कोमु निषाद और आदर्श सोना से संपर्क किया, और चोरी की योजना तैयार किया जिसमे चोरी के दिनांक 04-05.09.2022 के दरम्यानी रात ड्युटी पर रहे 03 गार्ड मे से एक गार्ड सुनील बारले को चोरी करने के संबंध मे बताकर अपने साथ शामिल कर लिया।
घटना की रात्री को कोमु निषाद, जालम गाडा और आदर्श सोना तीनो प्लेटिना मोटरसायकल से शराब भठ्ठी के पास सब्जी बाडी से सब्बल, कुदाली, लोहे का राड लेकर शराब भठ्ठी गये जहॉ गार्ड सुनील बारले अन्य गार्ड को सुलाकर स्वयं जग रहा था, फिर तीनो आरोपी, विदेशी शराब भठ्ठी का ताला तोडकर अंदर घुसकर लॉकर को चाबी जो की शराब के कार्टुन मे छुपाकर रखा गया था, उसे ढुढकर लॉकर खोलकर 5,76,777 रूपये नगद एवं शराब चोरी किये उसके बाद देशी शराब भठ्ठी के दरवाजे का ताला तोडकर डीव्हीआर एवं शराब चोरी कर मौके से फरार हो गये।
आरोपी गिरफ्तार
01. सुनिल बारले पिता चोवाराम बारले उम्र 35 साल साकिन नवागांव थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ.ग.
02. राजेश चंदेल पिता रमेश कुमार चंदेल उम्र 32 साल साकिन नवागांव थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ.ग.
03. कोमु निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्रमांक 13 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ.ग.
04. आदर्श सोना पिता स्व. बजरंग सोना उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 बस स्टैण्ड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ.ग.
05. जालम सिंह पिता भीम सिंह गाडा उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 बस स्टैण्ड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ.ग.