Tag: गौरेला पेंड्रा मरवाही

  • CG- बाघ का खौफ, स्कूलों में छुट्टी: जिला प्रशासन की तरफ से छुट्टी का आदेश किया गया जारी, बाघ को इलाके में देखे जाने के बाद…

    CG- बाघ का खौफ, स्कूलों में छुट्टी: जिला प्रशासन की तरफ से छुट्टी का आदेश किया गया जारी, बाघ को इलाके में देखे जाने के बाद…

    पेंड्रा 25 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बाघ की धमक सुनायी पड़ रही है। कई जगहों पर बाघों के विचरण करते वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच ग्रामीण अंचलों के स्कूलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा बाघों के खौफ से स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गाय है। गौरेला के ज्वालेश्वर धाम मंदिर के पास बाघ के विचरण के चलते ग्राम पंचायत तंवरडबरा के शासकीय प्राथमिक शाला,शासकीय माध्यमिक शाला और रहवासी आश्रमों छात्रावास में आगामी 3 से 4 दिनों की छुट्टी कर दी गयी है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है।

  • पेंड्रा में स्कूल से गायब मिले 29 शिक्षक

    पेंड्रा में स्कूल से गायब मिले 29 शिक्षक

    BEO ने किया औचक निरीक्षण, कारण बताओ नोटिस जारी, काटी जाएगी सैलरी

    छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएन चन्द्रा के नेतृत्व में स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 29 शिक्षक और शिक्षिका स्कूल में अनुपस्थित पाए गए।

    .कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे, जबकि कुछ शिक्षक स्कूल समय समाप्त होने से पहले ही चले गए। सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनके वेतन में कटौती की कार्रवाई की गई है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • मरवाही में लाल बहादुर शास्त्री की तरह बच्चे नदी पार कर जाते हैं स्कूल, खतरे में नौनिहालों की जान …!

    मरवाही में लाल बहादुर शास्त्री की तरह बच्चे नदी पार कर जाते हैं स्कूल, खतरे में नौनिहालों की जान …!

    मरवाही में लाल बहादुर शास्त्री की तरह बच्चे नदी पार कर जाते हैं स्कूल, खतरे में नौनिहालों की जान …!
    गौरेला पेंड्रा मरवाही:-शिक्षा इंसान की बुनियादी और आवश्यक जरुरत है,एक बेहतर शिक्षा से ही इंसान की दिशा और दशा तय होती है, कहते हैं पढेगा इंण्डिया तो बढेगा इंण्डिया पर बदहाली की हो ऐसी तस्वीरे तो कैसे बढ़ेगा इंण्डिया जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ के जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के दूर आंचल आदिवासी क्षेत्र प्राथमिक शाला दुवारी टोला मडवाही में पढ़ने लिखने वाले आदिवासी नौनिहालों की,जहां के आदिवासी नौनिहाल अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिये आज भी अपने जान जोखिम को डालकर उफनती हथगढी नदी के तेज बहाव के बीच चलकर शिक्षा के मंदिर तक का रास्ता तय करते हैं,जिसके कारण आदिवासी नौनिहालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,तेज नदियो के बीच अपने बच्चों को स्कूल जाते देख पालको के मन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर संकट मंडराते रहता है पहले भी इस नदी से लोग बह चुके है,ज्यादा पानी का बहाव होने से कभी कभी बच्चे हफ्तो तक स्कूल नहीं पहुंच पाते,नदी के पुल निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं पालकों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक एवं कलेक्टर से भी गुहार लगा चुके हैं,लिहाजा ग्रामीणो को हताशा और निराशा के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है,यहां के पढ़ने लिखने बच्चों की हालत आज भी भगवान भरोसे है….

    गौरतलब है कि सरकार करोड़ों रुपये की योजना बनाकर नौनिहालों के भविष्य गढ़ने के लिये शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का दावा करती है,पर इसकी जमीनी हकीकत तलाशें तो धरातल मे कोरी कल्पना ही नजर आती है….

    अब देखने वाली बात यह होगी कि आदिवासी आंचल मरवाही क्षेत्र के मडवाही के हथगढी नदी को पार कर जान जोखिम उठाकर पढ़ने वाले छात्रों की बदहाली की तस्वीरें कब बदली है यह देखना सुनिश्चित होगा,

  • “सरोज पांडेय के पक्ष में मुख्यमंत्री ने मरवाही के ग्राम अंडी में किया जनसभा को सम्बोधित.. कहां मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी..!

    “सरोज पांडेय के पक्ष में मुख्यमंत्री ने मरवाही के ग्राम अंडी में किया जनसभा को सम्बोधित.. कहां मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी..!

    “सरोज पांडेय के पक्ष में मुख्यमंत्री ने मरवाही के ग्राम अंडी में किया जनसभा को सम्बोधित.. कहां मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी..!
    गौरेला पेंड्रा मरवाही:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश को विश्वशक्ति बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है, गरीब कल्याण के लिए अनेको योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है, और पिछले 10 वर्षों में देश का आदिवासी, गरीब किसान महिला, युवा सशक्त बना है उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मरवाही विधानसभा के ग्राम अंडी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा!
    विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार गौरेला- पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर आए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मरवाही विधानसभा के अंडी गांव में कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित किया।
    सीएम विष्णुदेव साय ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है, उनके नेता अपनी पार्टी छोड़-छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं।
    सीएम साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है, इसलिए उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि पूरे विश्व में अच्छी की है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी। सीएम ने बीजेपी को इस बार 400 प्लस सीटें मिलने का दावा किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी के केंद्र की सरकार गरीब कल्याण के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है वहीं विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल युवाओं के महादेव सट्टा चलावाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खिलबाड़ कर रही थी!


    सभा को सम्बोधित करते हुए कोरबा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किये जिसमे 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर निर्माण की बात हो या कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति की बात हो, साथ हो साथ देश एक आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है !
    जनसभा को जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रणव मरपच्ची ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, लोकसभा संयोजक मनोज शर्मा, जिला प्रभारी जेपी शर्मा, विधानसभा प्रभारी संजय अग्रवाल मंचस्थ उपस्थित हुए!
    स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर और कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह ठाकुर, आभार महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने व्यक्त किया!
    बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए सीएम साय ने मांगा वोट
    सीएम विष्णुदेव साय ने कोरबा से लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा मामले में घेरा। उन्होंने कांग्रेस की एक लाख रुपए देने की घोषणा पर भी तंज कसा। साथ ही राहुल गांधी को लेकर कहा कि इनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, मोदी जी का काम देखकर कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।


    इस अवसर पर लालजी यादव, कुबेर सर्राती, नीरज जैन, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, दिलीप यादव, शिवप्रताप राय, मुकेश दुबे, बृजलाल राठौर, कल्लू राजपूत, महेंद्र सोनी, राकेश दीक्षित,  बालकृष्ण अग्रवाल, तापस शर्मा, छोटे लाल सोनी, शंकर चक्रधारी, लुशन राठौर, मथुरा सोनी, द्वारिका सोनी, गोपाल अग्रवाल, राजकुमार रोहणी, रमेश तिवारी, सन्दीप जायसवाल, समीरा पैकरा, सन्तोष तिवारी, ग्राम अंडी सरपंच शशीलता तंवर, मनीष श्रीवास, आयुष मिश्रा, अजय तिवारी, शिव शर्मा, राजकुमार पूरी, आशीष पांडेय, महाजन पोर्ते, सुनील शुक्ला, योगेंद्र नहरेल, सिद्धार्थ दुबे, दीपक शर्मा, रामबहादुर सिंह, भावेश केशरवानी, शरद गुप्ता, विभा नहरेल, मनोरमा गुप्ता, अंकुर गुप्ता, श्याम मिलन राठौर, सरिता राठौर, सुनीता राठौर, उमा कोशले, मीनाक्षी यादव, गंगोत्री राठौर, चित्रा सांडिल्य, सचिन जैन, गोलू राठौर, कमलेश यादव, महाजन पोरते, आकर्ष सिंह, स्नेहलता शर्मा, युवराज केवट, मीरा पाव, सौरभ बंका, गौरव शर्मा, मनीष जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, प्रखर नामदेव सहित बड़ी संख्या में  कांग्रेसी भाजपा में सम्मिलित हुए
    मरवाही पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष मरवाही जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी सहित जनपद सदस्य, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि सैकड़ो की संख्या भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया!बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मरवाही विधानसभा के लोग उपस्थित हुए!

  • CG:11वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

    CG:11वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

    11वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन. !

    छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी संघ बिलासपुर , पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ एवं जिला दिव्यांग तैराकी संघ गौरेला पेंड्रा मरवाही के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 1 /3 /2024 से 3/3/2024 तक पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित इंडोर स्विमिंग पूल में किया गया। जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक प्रणव कुमार मरपचची,कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश जालान जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा, विशिष्ट अतिथि राकेश चतुर्वेदी जी पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा स्वामी कृष्ण प्रसन्न आचार्य जी महाराज ,लक्ष्मी कुमार जायसवाल संरक्षक छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी संघ बिलासपुर, मनीष श्रीवास जी, हर्ष छाबरिया जी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जीपीएम ,आनंद साहू जी रहे l छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l

    सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी  संघ के महासचिव सूरज यादव के द्वारा तीन दिवसीय प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी एवं स्वागत भाषण दिया गया।
    मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री मरपचची ने कहा कि दिव्यांगों की प्रतिभा को उभारने का कार्य छत्तीसगढ दिव्यांग तैराकी संघ कर रहा है जो सरहनीय पहल है इन बच्चों को कभी भी कोई सहयोग की जरूरत होती हरसंभव मदद करेंगे 11वी राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जीपीएम जिले में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्री जालान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है एवं निरन्तर मेहनत करने की बात कही l स्वामी कृष्णा प्रसन्नाचार्य जी ने बच्चों के हौसला प्रदर्शन को देखते 500का पुरुस्कार प्रतिमा खरे को दिया एवं इनसे सीख लेने की सलाह दिए। राकेश चतुर्वेदी ने आगामी वर्षों में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को शामिल कर 1महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने की बात कही एवं पूरा मदद करने का आश्वासन दिया

    अतिथियों एवं दिव्यांगजनों के स्वागत के लिए स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया किया गया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग तरह को आगामी 29 से 31 मार्च को ग्वालियर मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय दिव्यांग तरह की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से शामिल किया जाएगा
    उक्त प्रतियोगिता  प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिले से 315 महिला एवं पुरुष दिव्यांग तैराक  कोच मैनेजर एवं सहयोगी शामिल हुए जिसका परिणाम इस तरह रहा एस 10 सीनियर पुरुष इवेंट 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान रमेश जांजगीर चांपा द्वितीय स्थान जनता कंपनी का जीपीएम तृतीय स्थान की श्रम पटेल बिलासपुर S 10 सीनियर महिला इवेंट 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान मोहनी मरावी जीपीएम,द्वितीय स्थान अंजना बाई जीपीएम, तृतीय स्थान मालती राठौर जीपीएम ,S 12 दृष्टि बाधित 100% सीनियर पुरुष इवेंट 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान  परमानंद बिलासपुर

    द्वितीय स्थान सुरेश मधुकर बिलासपुर S 6 80% दिव्यांग सीनियर पुरुष इवेंट 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम राजेंद्र जांजगीर चांपा,द्वितीय स्थान पुरोहित जीपीएम,प्रीति स्थान कोमल चांपा,S 10 सीनियर पुरुष 50 मीटर ब्रेस्ट प्रथम स्थान रमेश कुमार जांजगीर चांपा, द्वितीय स्थान सोमेश्वर जीपीएम, S 9 सीनियर पुरुष वर्ग इवेंट 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम स्थान संतराम पनिका जीपीएम,S 10 सीनियर महिला वर्ग इवेंट 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम स्थान अंजना बाई जीपीएम, S 8 सीनियर पुरुष 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम स्थान राजेंद्र यादव जांजगीर चांपा, द्वितीय स्थान सोहिल गौतम रायपुर, S 6 सीनियर पुरुष 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉ के प्रथम स्थान कोमल प्रसाद केवट जांजगीर चांपा,द्वितीय स्थान द्वारिका प्रसाद जांगड़े बिलासपुर,S 11 सीनियर पुरुष 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक प्रथम स्थान सुरेश कुमार मधुकर बिलासपुर,S 10 सीनियर पुरुष इवेंट 50 मीटर बटरफ्लाई प्रथम स्थान रमेश कुमार जांजगीर चांपा,S 8 सीनियर पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई प्रथम स्थान राजेंद्र कुमार यादव जांजगीर चांपा,S 6 सीनियर पुरुष 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक  प्रथम स्थान कोमल प्रसाद जांजगीर चांपा, S 12 सीनियर पुरुष 100मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम स्थान परमानंद बिलासपुर ,S 6 जूनियर पुरुष 100मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान रोहित कुमार जीपीएम ने प्राप्त किया। अभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के करकमलों से दिया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में केदार पटेल,आकाश यादव, ओम ओझा, दीपाली यादव, तीसराम पटेल, दिग्विज यादव, भूपेंद्र यादव, प्रकाश सोंचे, राहुल यादव, रितु सोंचे, निशा ओझा, सोमेश्वर सिंह, अनिक कुर्रे, शिव कुमार खरे, नागेश्वर, विजय दुबे, रामू राठौर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम  का सफल संचालन चौधरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने किया l उक्

  • Pendra Newsचोर गिरोह के छह सदस्य और खरीदार गिरफ्तार..!

    चोर गिरोह के छह सदस्य और खरीदार गिरफ्तार..!
    गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने चोर गिरोह के 6 सदस्यों एवं चोरी का सामान खरीदने वाले खरीददार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। चोर गिरोह के सदस्य जीपीएम जिले सहित सीमावर्ती जिला कोरबा और बिलासपुर में सूने घरों को निशाना बनाते थे और घरों से सामानों की चोरी करते थे। वहीं पुलिस ने चोर गिरोह के पास से एक देसी कट्टा चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया है। दरअसल, मरवाही क्षेत्र में पुलिस ने भ्रमण के दौरान चलचली परासी रास्ते में एक मोटरसाइकिल में चार सवारी को देखा जिस पर संदेह होने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों से पूछताछ की।

    वहीं पुलिस की पूछताछ में सभी आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की गई। जिसके बाद पुलिस  ने जब मोटरसाइकिल सवारों के बैग की तलाशी ली तो लोहे की छीनी और हथौड़ी मिला। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले सहित सीमावर्ती जिला बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा और चाकू भी बरामद किया साथ ही सूने मकान से चोरी किए गए घरेलू सामान भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया है।

  • पेंड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग

    पेंड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग

    पेंड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग
    लोकसभा चुनाव से पहले पेंड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गई है. शुक्रवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना दिया और नारेबाजी की.
    गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष के साथ ही तीनो ब्लॉक की अध्यक्ष और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शामिल हुई.
    मांगों के लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया. इन आठ सूत्रीय मांगों में शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग, मानदेय में बढ़ोतरी, शिक्षाकर्मियों के बराबर वेतन देने, पेंशन, ग्रेज्यूटी नियमित करने, सहायिकाओं की नियमित भर्ती सहित 8 मांगों को लेकर धरना दिया.

    प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ताओं ने मांगें जल्द से जल्द पूरा नहीं होने पर आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

    हमारी 8 सूत्रीय मांग है. पिछली सरकार में 43 दिन धरने पर बैठे और हमारी कुछ मांगे पूरी हुई लेकिन प्रमुख मांगे अब भी पूरी नहीं हुई है. सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगों पर ध्यान दें और उन्हें पूर करें -शाइस्ता परवीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है. कलेक्टर के पास भेजा जाएगा. -सोनू अग्रवाल तहसीलदार
    उग्र आंदोलन की दी चेतावनी: अब देखना होगा कि सरकार इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरी करती है या फिर उन्हें इंतजार करना पड़ेगा. इससे पहले भूपेश सरकार के कार्यकाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और हड़ताल की थी. जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कुछ मांगें पूरी हुई.

  • पेंड्रा में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल..!

    पेंड्रा में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल..!

    पेंड्रा में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल….!
    गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा रोड मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया. पेंड्रारोड से चलकर मनेन्द्रगढ़ जाने वाली बस मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इसमें कई यात्रियों को मामूली चोटें आई है. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. दुर्घटना की वजह बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है.
    पेड़ से टकराई यात्री बस: दुर्घटना में बस का एक हिस्सा बुरी तरह दब गया. वहीं, सड़क किनारे लगे पेड़ भी झुक गए. अचानक हुई दुर्घटना से यात्री भी डर गए. हादसे के दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. बता दें कि जहां हादसा हुआ वो रोड काफी भीड़-भाड़ वाला है. गनीमत रही कि इतनी व्यस्त रोड पर बस सड़क के दूसरी ओर पेड़ों से टकराई. यदि सामने से आ रहे किसी अन्य वाहन के साथ बस टकराई होती तो कई लोगों को अपनी चपेट में ले सकती थी.

    मंगलवार को भी हुआ था बड़ा हादसा

    बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास एक बस प्रयागराज से बिलासपुर जा रही थी. मध्यप्रदेश क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पहुंची, बस के टायर में आग लग गई. जब तक बस के चालक को बस के टायर में आग लगने का अहसास हुआ आग काफी फैल चुकी थी. हालांकि अपनी सूझबूझ से ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोका. बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

  • गौरेला पेंड्रा मरवाही में चलती बस में भीषण आग, बस में सवार थे 40 से ज्यादा लोग…!

    गौरेला पेंड्रा मरवाही में चलती बस में भीषण आग, बस में सवार थे 40 से ज्यादा लोग…!
    गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे में एक चलती बस में अचानक आग लग गई. आग पहले बस के टायर में लगी और उसके बाद धीरे धीरे पूरे बस में फैल गई. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पूरी बस आग का गोला बन गई.

    टायर में लगी आग पूरी बस में फैली

    गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास की घटना है. बस प्रयागराज से बिलासपुर जा रही थी. मध्यप्रदेश क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पहुंची, बस के टायर में आग लग गई. जब तक बस के चालक को बस के टायर में आग लगने का अहसास हुआ आग काफी फैल चुकी थी.

    बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

     ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोका. बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई. बस में आग लगने के बाद फैली अफरा तफरी से गांव के लोग भी जाग गए. पेण्ड्रा नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस दौरान गांव वालों ने अपने स्तर पर बस में फैली आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही चली गई.

    फायर ब्रिगेड में आग पर पाया काबू

    कुछ देर पेंड्रा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बस में आग लगने के साथ ही लगातार धमाका भी हो रहा था. बस मनीष ट्रेवल्स की बताई जा रही है.

  • अनियंत्रित यात्री बस हुई सड़क दुघर्टना का शिकार, सड़क किनारे पलटने से 12 घायल…

    अनियंत्रित यात्री बस हुई सड़क दुघर्टना का शिकार, सड़क किनारे पलटने से 12 घायल…

    अनियंत्रित यात्री बस हुई सड़क दुघर्टना का शिकार, सड़क किनारे पलटने से 12 घायल…

    अनियंत्रित यात्री बस हुई सड़क दुघर्टना का शिकार, सड़क किनारे पलटने से 12 घायल…तड़के सुबह हुई घटनागौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – तीर्थ यात्रियों से भरी बस वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बच्चे, महिला सहित 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर लालपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में दो बच्चे तीन महिला सहित पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बस अयोध्या से रायपुर आ रही थी। बस के अचानक पलटने से सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जो खुद से बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, काफी देर बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया गया।