दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते वक्त हाइवा से टकराकर दो भाइयों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते वक्त हाइवा से टकराकर दो भाइयों की मौत

दुर्ग जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई मोपेड पर सवार होकर नंदिनी से अपने घर तरकोरी लौट रहे थे। रास्ते में नंदिनी एयरड्रम के पास उनकी मोपेड सड़क किनारे खड़े हाइवा (CG 04 LQ 3203) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों का सिर हाइवा के पिछले हिस्से से टकराने के कारण फट गया, और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान उदय भान चक्रधारी (65) और सतानंद चक्रधारी (71) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोपेड सवार तेज रफ्तार में नंदिनी की ओर जा रहे थे। अंधेरा और तेज गति के कारण उन्हें सड़क किनारे खड़ा हाइवा दिखाई नहीं दिया, और उनकी मोपेड हाइवा के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के कारण दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। दोनों भाई जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने हाइवा और मोपेड को जब्त कर लिया है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार को दी गई सूचना

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारण परिजनों में गम का माहौल है।

Share This Article