नक्सली मचा रहे हैं तांडव : भाजपा कार्यकर्त्ता को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बीजापुर। अगले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं. आज फिर नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है. हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है.

बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी. अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Share This Article