हॉस्टल के तीसरे मंजिल से गिरी छात्रा, सहेली हुई बेहोश, जानें पूरा मामला…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय के 11वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध हालत में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं छात्रा को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं हादसा कैसे हुआ इसका पता अब तक नहीं चल सका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा की छात्रा की तबीयत खराब होने की वजह से स्कूल नहीं गई थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी। इसी दौरान छात्रा छत से अचानक नीचे गिर गई। जिसके बाद नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद घायल छात्रा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

गिरी या गिराई गई छात्रा-

छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग कहा कहना है कि, छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि, मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं इस हादसे के बाद से ही छात्रा के सहपाठी सदमे में है। एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामला संदिग्ध ही बना हुआ है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article