CG : शेयर मार्केट में पैसा लगा कर कर्ज में डूबे पति ने पत्नी और 2 बेटी पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौत….बेटियों की हालत गंभीर, वारदात के बाद आरोपी ने किया जहर सेवन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा 7 दिसंबर 2024। कोरबा में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बच्चियों की चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना के बाद आरोपी शख्स ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे बेटियों के साथ चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा हा है कि आरोपी शख्स को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हो गया था। जिससे कर्ज में डूबने की वजह से आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की नाकाम कोशिश की है। हत्या की ये वारदात दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री के मोहन टाकिज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि मनोज साहू ने लोगों से कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगा दिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। उधार देने वाले लोग लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे। लोगों के तगादे और कर्ज को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहता था। जिससे तंग आकर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने का प्लान बना लिया।
शुक्रवार की रात मनोज साहू, पत्नी सतरूपा और 7 वर्षीय बेटी परिधि और 12 वर्षीय काव्या एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह तड़के 4 बजे मनोज साहू ने बेड पर सो रही पत्नी सतरूपा पर सबसे पहले जानलेवा कर दिया। इस दौरान मां की चीख सुनकर बच्चियां उठ गईं, तब आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी सतरूपा की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। इसके बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने जहर खा लिया।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article