बालोद में नाबालिग ने व्यक्ति को मारा चाकू,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

2 पक्षों में विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गया था, किया लहूलुहान

बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में संतोष योगी नाम का व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडे ने बताया कि शहर के मस्जिद के पास की घटना है। आरोपी नाबालिग है, उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात में दो पक्षों में विवाद हुआ। शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच बचाव किया, जिससे गुस्साए नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।घायल का इलाज जारी है।

Share This Article