ट्रक ने मुर्गी लोड पिकअप को मारी टक्कर…2 की मौत: देर रात लाखा रोड पर हुआ भीषण हादसा, क्रेन की मदद से निकाली गई लाश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला है। दोनों की लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाली गई।

क्रेन की मदद से निकाली जा रही लाश

नीचे दबने से गई दोनों की जान दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी।

पिकअप के नीचे दबने से 2 लोगों की जान चली गई।हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़।रात में पिकअप के नीचे से निकाले गए शव राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पिकअप के नीचे दबे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article