प्रसव के बाद प्रसूता की मौत: परिजनों ने डॉक्टर और प्रबंधन पर लगया लापरवाही का आरोप, एसपी और कलेक्टर से शिकायत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने निजी हॉस्पिटल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की शिकायत सिविल लाईन थाना में भी की गई है।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद संक्रमण समाप्त करने के लिए डॉ.मामला कोसाबाड़ी के न्यू कोरबा अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक 29 साल की सृष्टि शर्मा को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन अस्पताल ले गए थे।

यहां सृष्टि ने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। कुछ देर बात महिला के पति को संक्रमण होने के कारण प्रसूता को एक दवा दी गई है, 24 घंटे बाद सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर ने बताया कि महिला के बच्चादानी में पानी कम हो गया था, वहीं शिशु ने भी शौच कर दिया था। जिससे उसकी हालत पहले से क्रिटिकल थी।सृष्टि को इलाज के लिए इसी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

सृष्टि शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने पूरी तरह से अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार माना है। उनका आरोप है कि प्रसव के बाद से ही उन्होंने एक बार भी पत्नी से मिलने नहीं दिया। बहुत सारी बातें छिपाई। उन्होंने वास्तविकता छिपाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Share This Article