सांसद के घर के सामने पलटा हैवी पाइप लोड ट्रेलर, बड़ा हादसा टला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

अंबिकापुर । शहर के भातु पारा रिंग रोड़ में हैवी पाइप लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनिंयत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदा पाइप ट्रक से गिरकर सांसद के बंगले तक जा पहुंचा। गनीमत रहा कि जब यह हादसा हुआ तो गेट के पास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता थ.बताया गया कि पाइप लोडेड एक भारी-भरकम ट्रेलर एनएल 01 एजे 1625 तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसके बाद वहां वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने किसी तरह से क्रेन की मदद से ट्रैलर को वहां से किनारे किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सकी। मामले में पुलिस ट्रेलर के चालक से पूछताछ कर रही है।

Share This Article