IPL में दाँव लगा रहे सटोरियों पर पुलिस ने कसीं नकेल
50 लाख की सट्टा पट्टी सहित चार आरोपी गिरफ़्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

28-सितंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़} रविवार को आईपीएल मुकाबले के मैच में आखिरी ओवर में जिस तरह से एक अनजान से खिलाड़ी ने उलटफेर किया उससे ही इन मुकाबलों के फिक्स होने के दावे को बल मिलता है। आईपीएल अब सट्टेबाजी का पर्याय बन कर रह गया है।आईपीएल क्रिकेट ने पुलिस का भी काम बढ़ा दिया है। खासकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऐसे कई पुराने ठिकाने हैं जहां एक बार फिर से सट्टा खिलाया जा रहा है। रविवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए आखिरी ओवर में रोमांचक मुकाबले में भी जमकर सट्टा खिलाया जा रहा था। आईपीएल में सट्टे पर बाजी लगाने की खबर पाकर सिविल लाइन पुलिस ने शुभम विहार कॉलोनी के नंद कुमार कश्यप के मकान में छापा मारा जहां छत में बाकायदा टीवी लगाकर आईपीएल मैच में 1- 1 रन बॉल और विकेट पर दांव लगाया जा रहा था। नंद कुमार कश्यप के मकान पर शैलेश कुमार कश्यप, रूपेश खोबरागड़े, देव कुमार साहू और विनोद यादव मौजूद मिले। यह सभी फोन से सट्टे का हिसाब किताब बता और लिख रहे थे। पुलिस ने इनके पास से नगद ₹10,000 और ₹ 72,500 की कुल सामग्री के साथ 50 लाख रुपए का सट्टा पट्टी बरामद किया है।

Share This Article