साइकिल चोरी के विवाद में व्यक्ति की हत्या: 2 युवकों ने गला घोंटकर मार डाला, सड़क किनारे मिली थी लाश, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रोड किनारे व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइकिल चोरी को लेकर हुए विवाद में 2 लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम बासिन निवासी दुखुराम मरकाम के रूप में हुई। लाश के पास एक साइकिल भी मिली, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुई थी।

सड़क किनारे में मिली थी व्यक्ति की लाश।2 संदेहियों को हिरासत में लियाSDOP देवांश राठौर ने बताया कि मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन रहने वाला था। जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू और रोहित मरकाम को हिरासत में लिया।मौके पर जांच करती पुलिस।साइकिल चोरी का लगाया था आरोपदोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बेचने के दौरान मृतक व्यक्ति ने उनपर साइकिल चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात से दोनों आरोपी काफी आक्रोशित थे।

मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था तभी दोनों ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article