विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी ने बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी ने बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीजापुर जिला कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने अंदरूनी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बनाने के लिए मोटर बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाईक एम्बुलेंस सड़क विहीन अंदरूनी क्षेत्रों में आसानी से पहुंच कर मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने में मदद करेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, सीएमएचओ श्री आर के सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share This Article