बिलासपुर में हाईवा ने प्रतियोगी छात्र को कुचला, मौत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नो एंट्री में बेधड़क दौड़ रहे भारी वाहन, बाइक सवार युवक की गई जान, जिम्मेदार अफसर नहीं लेते एक्शन

नो एंट्री में तेज रफ्तार हाईवा ने ली युवक की जान।बिलासपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर हाईवा के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, शहर में नो एंट्री में बेधड़क भारी वाहन दौड़ रहे है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो.जानकारी के अनुसार कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे (25) पिता सोन दास कुर्रे सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था।

इसके साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। गुरुवार दोपहर वो सीपत चौक से राजकिशोर नगर तरफ जा रहा था। अभी बाइक सवार युवक अशोक नगर चौक के पास पहुंचा था। उसी समय तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई।दूसरे वाहन से टकराकर गिरा युवक बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर सवार था।

इसी दौरान सामने चल रहे किसी दूसरी गाड़ी वाले ने अचानक गेट खोला, जिससे ठोकर लगने से वह पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दब गया।हादसे के बाद लगा जाम, मौके पर पहुंची पुलिस इस हादसे के बाद अशोक नगर चौक के पास जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों की भीड़ के चलते दोनों तरफ से वाहनों की कतार लगी रही। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिर पुलिस ने जाम हटवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।नो एंट्री फिर भी बेधड़क दौड़ रहे भारी वाहन शहर में दिन के समय में नो एंट्री है। ऐसे में शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। लेकिन, शहर के सभी मुख्य मार्गों में नो एंट्री में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही चल रही है। इसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर नो एंट्री में चलने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करते।

Share This Article