सीएम साय ने जताई चींटी की चटनी खाने की इच्छा: महिला कमांडो की मां से कहा- चापड़ा चटनी मिलही का…जवानों को भोजन भी परोसा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चींटी की चटनी खाने की इच्छा जताई। दरअसल, सीएम ने बस्तर में CRPF बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर बात की। उन्होंने माता जी से पूछा- घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?

बता दें कि बस्तर में चींटी की चटनी को चापड़ा चटनी कहा जाता है। सीएम ने प्रमिका की मां से फोन पर कहा कि आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है।

अभी आपकी बेटी से मिला हूं…मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। बस्तर जिले के सेडवा स्थित CRPF के बस्तरिया बटालियन कैंप में सीएम ने रात्रि विश्राम किया था।

अगले दिन सुबह लौटने के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। फसलों की जानकारी भी लीसीएम साय ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने प्रमिका की मां से खेतों में धान की कटाई के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान फसलों की जानकारी ली। जवानों को सीएम ने भोजन भी परोसा मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ रात में भोजन किया। उन्होंने जवानों को भोजन भी परोसा।

सीएम ने कहा कि जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है।एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

Share This Article