फेमस होने का ऐसा भूत सवार….टॉवल पहनकर इंडिया गेट के सामने मॉडल ने लगाए ठुमके, video हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: सफेद टॉवल में इंडिया गेट पर नाचते हुए एक लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शहीदों के नाम बने एक स्मारक पर इस तरह के फूहड़ डांस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद नाराजगी जाहिर की है। कई लोग दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही लड़की एक मॉडल है जो पहले भी अश्लील हरकतों की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ चुकी है।

सन्नति मित्रा नाम की इस मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बताया है कि 2017 में मिस कोलकाता रह चुकी है। सन्नति इंस्टाग्राम की जानी-पहचानी स्टार है। इस प्लैटफॉर्म पर उसे करीब 18 लाख लोग फॉलो करते हैं। सन्नति इससे पहले दुर्गा पूजा के दौरान भी चर्चा में आई थी। वह दो अन्य मॉडल्स के साथ दुर्गा पूजा पंडाल की तस्वीरें शेयर करने के बाद लोग बेहद नाराज हो गए थे। लोगों ने उनके कपड़ों को अश्लील बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

इस वीडियो के साथ सन्नति ने ‘हैपी इंटरनेशनल मेन्स डे’ की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में वह ‘मेरे ख्वाबों में जो आए…’ गाने पर डांस करते हुए दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉवल लेपेटे हुए सार्वजनिक स्थल पर एक लड़की को डांस करते हुए वहां मौजूद लोग भी हैरान थे।

https://www.instagram.com/reel/DCjUyz2PAYg/?igsh=MTd0Y2J1a2Zmd2J4MA==

Share This Article