उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम:10 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा; अगले 5 दिन तक लुढ़केगा पारा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में ठंड अब बढ़ने लगी है। कई जगहों पर रात का तापमान 10 से 12 डिग्री तक गिर गया है। खास तौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक कम रहा। रविवार को 10 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

वहीं रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी। रायपुर में भी ठंड बढ़ी है।

यहां भी आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। ड्राई हवा से बढ़ी ठंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क (ड्राई) हवा के कारण प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास है। इसलिए दोपहर में धूप की चुभन खत्म हो गई है। रात में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। बिलासपुर में 16 डिग्री पहुंचा तापमान बिलासपुर में अब ठंड का असर दिखने लगा है। रात कंपकपाने लगी है।

उत्तर से आ रही हवाओं के चलते ठंड बढ़ने लगी है। इधर, ठंड बढ़ने के बाद भी नगर निगम के अलाव का पता नहीं है। रविवार को रात का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिन का तापमान अभी 30 डिग्री के नीचे है। यहां पढ़ें पूरी खबर रायगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, 22 डिग्री पहुंचा

न्यूनतम तापमान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार ठंड थोड़ी देर से आई, लेकिन तीन दिनों में ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। रात में तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रविवार दोपहर को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। यहां पढ़ें पूरी खबर रायपुर में ऐसा रहा मौसम रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को दिन का तापमान 31.2 डिग्री और रात का तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य के करीब रहा। इस वजह से सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आउटर में ठंड का एहसास कुछ अधिक है। घनी आबादी से दूर खुले क्षेत्र में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।

Share This Article