खिलौना दुकान में चोरी…नोटों का बंडल पार: सेकेंड फ्लोर की खिड़की से घुसा चोर, पारिवारिक काम से मुंबई गया था कारोबारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोल बाजार थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई गई। रायपुर के खिलौने की दुकान में चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी कुछ काम से मुंबई गया था।

इसी बीच देर रात चोर ने दुकान के सेकेंड फ्लोर की खिड़की से अंदर घुसा। दुकान से नोटों के बंडल को लेकर फरार हो गया। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है।

गोल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, धनराज बोथरा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। उनकी नयापारा गोल बाजार में खिलौने की शॉप है। 2 नवंबर को पारिवारिक काम से मुंबई चला गया था। इस दौरान उनकी पत्नी दुकान संभाल रही थी।

5 नवंबर को जगह दुकान पर पहुंची तो सेकेंड फ्लोर की खिड़की खुली हुई थी। दुकान का सामान बिखरा हुआ था।लॉकर से चुराए रुपए दुकानदार ने जब लॉकर चेक किया तो उसका लॉक टूटा हुआ था। लॉकर में 500 रुपए के नोटों की गड्डियां थीं।

चोरों ने करीब 1 लाख 3 हजार रुपए चुरा लिए थे। इस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

Share This Article