लखराम में-11 केवी बिजली के तार में आये,सम्पर्क से ट्रैक्टर में भरे आधा एकड़ का धान जला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

11 केवी बिजली के तार में आये,सम्पर्क से ट्रैक्टर में भरे आधा एकड़ का धान जला

हरीश माड़वा की ख़ास ख़बर

रतनपुर/लखराम – बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम लखराम में आज लगभग दोपहर 12 बजे, उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक किसान की पसीने की कमाई, ट्रैक्टर में भरे हुए धान में अचानक आग लग गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लखराम के किसान चंद्रप्रकाश भारद्वाज पिता-रिखीराम उम्र- लगभग-41 वर्ष अपना खेत धान ट्रैक्टर में लाने हेतु गया था वह ट्रैक्टर आर.पी. दिनकर निवासी लखराम का बताया जा रहा है.
जब ट्रैक्टर में धान का बोझा बांधकर ला रहे थे, पेट्रोल पंप के पास 11 केवी लाइन बिजली के तार के संपर्क में आने से चिंगारी धान की बोझे में गिरी, और चलती ट्रैक्टर के धान में आग लग गई, गनीमत है कि किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ किंतु आधा एकड़ की धान की फसल जलने से नुकसान हो गया आनन-फानन में आसपास के लोगों के द्वारा बर्तन में पानी लाकर उसे बुझाया गया. धान मालिक द्वारा बताया गया कि 20,000 का नुकसान उसे हुआ है, जिसकी सूचना पटवारी को दी गई है.

Share This Article