कंवर समाज सम्मेलन में शामिल होने CM साय पहुंचे बालोद: धान खरीदी की शुरुआत भी की, खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालोद जिले के भाठागांव में जनजातीय गौरव और कंवर समाज सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय शामिल हुए। यहां पर उन्होंने शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया।.साथ ही ग्राम पूरे प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत करते हुए क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम साय ने विधिवत तौल सामग्रियों की पूजा की। इस मौके पर उनके साथ सांसद भोजराज नाग और भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।सीएम साय ने कहा कि किसानों से बातचीत की गई है। खरीदी केंद्र में किसी भी किसान को कोई समस्या ना हो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

किसान को यदि पैसे की जरूरत हो तो 10 हजार तक नकद की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं कंवर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग लगातार बुला रहे थे लेकिन अभी आने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने आगे कहा, हमारा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म आदिवासी समाज में हुआ, वे बड़े योद्धा थे।अंग्रेज उन्हें देखकर कांपते थे और महज 25 साल की उम्र में लड़ाई लड़ते वे शहीद हो गए। उ

न्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया, यह बेहतरीन है।बालोद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया सीएम साय का स्वागत

Share This Article