काम में कोताही बरतने पर दो पटवारी सस्पेंड: मैप मार्किंग में सही ग्रोथ नहीं होने के चलते GPM कलेक्टर ने लिया एक्शन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही में काम में कोताही बरतने के चलते दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण दोनों पर एक्शन लिया है।

दरअसल, पेंड्रारोड तहसील की ओर से कलेक्टर को एक प्रतिवेदन भेजा गया था। जिसमें नक्शा बटांकन को लेकर पटवारी संजय कुमार पांडेय और विनोद कुमार पर लापरवाही बरतने की बात कही गई थी।

इस प्रतिवेदन पर दोनों से जवाब मांगा गया था।लेकिन संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने के बाद कलेक्टर ने दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि तक पांडेय तहसील कार्यालय में रहेंगे।

Share This Article