बड़ी खबर: 15 साल पहले शहीद SP से जो हथियार लूटे थे, उसे जवानों ने किया बरामद, मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सलियों के पास मिला हथियार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Naxal News: 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा गांव में शहीद हुए SP विनोद कुमार चौबे से जो हथियार लूटे गये थे, वो 15 साल बाद जवानों ने नक्सलियों के पास से बरामद किया है। दरअसल 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों के पास काफी संख्या में हथियार बरामद किया गया था। साथ ही गोला बारुद भी मिले थे। जब्त किये गये हथियारों में 11 हथियारों की अब तक शिनाख्ती हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी बरामद हथियार किसी ना किसी नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों से ही लूटे गये हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी जानकारी दी है। आईजी ने बताया कि मदनवाड़ा में शहीद एसपी विनोद चौबे से लूटा गया हथियार थुलथुली में मारे गए नक्सलियों से बरामद हुआ है। 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में 38 माओवादियों को फोर्स के जवानों ने मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक को भी उस दौरान जब्त किया गया था। 11 हथियारों की अब तक शिनाख्ती की गयीहै, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। बरामद हथियार को झाराघाटी, टेकलगुड़ेम, गीदम थाना लूट, किरंदुल सहित पूर्व में माओवादियों की तरफ से दी गयी वारदात में ये हथियार लूटे गये थे। लूटे हुए हथियार पुलिस ने वापस से बरामद किये हैं। थुलथुली से रिकवर कर अन्य हथियारों की शिनाख्ती की कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर में मुठभेड़
बीजापुर में बड़ी नक्सली मुठभेड़ की खबर है। नक्सलियों की बटालियन से कोबरा 210 व डीआरजी के जवानों की मुठभेड़ हुई है। पामेड़ के रेखापल्ली के जंगलों में ये गोलीबारी हो रही है। काफी वक्त से रूक-रूककर दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। लगातार नक्सलियों को जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने अब तक मार गिराया है। सूचना के मुताबिक नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के सदस्य के साथ ये मुठभेड़ हो रही है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article