मरीजों के इलाज की व्यवस्था बिगड़ी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन छाबड़ा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जांच और इलाज व्यवस्था बिगड़ी तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां की व्यवस्था सुधारने की मांग पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर को ज्ञापन सौंपा। छाबड़ा ने कहा यहां की व्यवस्था सुधारने अब कांग्रेस पूर्व सीएम व क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को जगाएगी।

उन्होंने अधीक्षक से वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा की है।विगत दिनों एमसीएच में 20 डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद मचे बवाल व मरीजों को हो रही परेशानी को ध्यान में रख शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने विगत दिनों पत्रकारवार्ता लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने व्यवस्था सुधारने की बात कही थी। सौंपे ज्ञापन बताया गया कि यहां 20 डॉक्टरों के इस्तीफा सौंप दिया।

सिटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं है।एक्सरे मशीन एवं हॉस्पिटल में चल रही गतिविधियों को लेकर ज्ञापन सौंपकर निराकरण कर जानकारी मांगी है। डॉ. रमन सिंह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं से स्वेच्छानुदान का दुरूपयोग करा रहें है। इसे लेकर नाराजगी जताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेसी इकरामुद्दीन सोलंकी, शरद खंडेलवाल, शौर्य वैष्णव सहित अन्य मौजूद रहे।मांगों पर डॉक्टरों से चर्चा करेंगे छाबड़ा ने बताया डॉक्टरों से बैठक कर उनकी मांगों पर चर्चा करेंगे।

मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस सरकार में दी गई मशीन खरीदी की राशि में वर्तमान में हुई मूल्य वृद्धि के कारण सीटी स्कैन मशीन की खरीदी में अतिरिक्त होने वाले व्यय की जानकारी मांगी है। अगर 48 घंटे में डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं सुधरी तो स्थानीय विधायक डॉ.रमन सिंह पुतला दहन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस जगाते रहेगी।

Share This Article