BJYM नेता को चाकू दिखाकर लूटा : पीछा करने पर दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक के हाथ से चाकू हुआ आर-पार, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस हाथ पाई में एक बदमाश का मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) नेता के साथ लूट की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपियों ने BJYM नेता के दो दोस्तों पर चाकू से हमला भी किया है। हमले में एक दोस्त के पैर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई है।

दोनों का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित आकाश तिवारी BJYM के जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं। 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे वो अपने दो दोस्तों प्रशांत पांडेय और शिवम दीवान के साथ चंगोराभाठा स्थित अपने ऑफिस पर खड़े थे।

इसी बीच स्कूटी सवार तीन युवक आकाश के पास आए और चाकू की नोंक पर 10 हजार रुपए और उनका मोबाइल लूटकर चले गए। वारदात के बाद आकाश और उनके दोनों दोस्तों ने आरोपियों का पीछा किया। रिंग रोड के पास एक बार फिर दोनों पक्षों का एनकाउंटर हुआ।

इस एनकाउंटर के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर आकाश के दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया।इस मामले में डीडी नगर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।एक के हाथ से चाकू हुआ आर-पार, दूसरे के पैर में चोट इस हमले में शिवम दीवान के हाथ के ऊपरी हिस्से से चाकू आर-पार हो गया।

वहीं प्रशांत पांडेय के पैरों में गंभीर चोट आई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल जमीन पर गिर गया था, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। अब क्राइम स्पाट से मिले हुए मोबाइल के जरिए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है।

Share This Article